सरसों के तेल के 5 फायदे

सरसों के तेल के फायदे (sportskeeda Hindi)
सरसों के तेल के फायदे (sportskeeda Hindi)

सरसों का तेल (Mustard Oil) अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और हाई स्मक पॉइंट के लिए जाना जाता है। लोग इसका इसका उपयोग न सिर्फ खाना बनाने के लिए बल्कि त्वचा, बालों और दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी करते हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल के क्या फायदे हैं।

youtube-cover

सरसों के तेल के 5 फायदे : 5 Benefits Of Mustard Oil In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट होती है -

सरसों का तेल का उपयोग शरीर की इम्यूनिटी (Immunity) को बढ़ाने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन शरीर की कमज़ोरी को दूर करता है। साथ ही इससे शरीर में मालिश करना भी फायदेमंद होता है।

त्वचा के लिए -

सरसों का तेल त्वचा (Skin) के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होने के कारण यह स्किन को नमी देता है , जिससे सर्दियों में ड्राईनेस नहीं आती।

आंखों के लिए -

सरसों का तेल आंखों (Eyes) की रोशनी तेज़ करने में व्यक्ति की मदद करता है। इसके लिए आप इस तेल से पैरों के तलवों की मालिश कर सकते हैं।

वजन कम करने के लिए -

खाने में अगर सरसों के तेल का उपयोग किया जाए, तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।इस तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वजन कम होता है।

दांत के दर्द में कारगर -

अगर किसी के दांत में दर्द हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए सरसों के तेल से मसूड़ों पर हल्की मालिश करें। इससे दर्द दूर हो जाएगा, साथ ही दांत मज़बूत भी होंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment