नीम फेस पैक के 5 फायदे- Neem Face Pack Ke 5 Fayde

नीम फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नीम फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नीम (Neem) की पत्तियों औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीम की पत्तियों का सेवन जितना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है, उतना ही नीम की पत्तियों से बना फेस पैक स्किन के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीसेप्टिक जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए अगर आप नीम की पत्तियों से बना फेस पैक (Neem Face Pack) चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं नीम फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नीम फेस पैक के 5 फायदे

ऑयली स्किन के लिए नीम और नींबू

ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों के लिए नीम और नींबू का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम की पत्तियों का पाउडर बना लेना चाहिए, फिर उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

पिंपल्स के लिए नीम और दही

आजकल लड़का हो या लड़की सभी में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखी जा रही है, लेकिन अगर आप नीम और दही का फेस पैक लगाते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस पेस पैक को बनाने के लिए नीम के पाउडर में एक चम्मच दही मिला लेना चाहिए. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना चाहिए।

दाग धब्बों के लिए नीम और खीरा

दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए नीम और खीरा का फेस पैक लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पाउडर में कद्दूकस किए हुए खीरे को मिला लेना चाहिए, फिर चेहरे पर लगाना चाहिए।

निखार के लिए नीम और मुल्तानी मिट्टी

नीम और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, इसलिए अगर आप नीम में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पैक बनाते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नीम के पाउडर में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लेना चाहिए, फिर उसमें गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

ड्राई स्किन के लिए नीम और हल्दी

मौसम बदलने या प्रदूषण की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, लेकिन अगर आप नीम और हल्दी का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे स्किन पर नमी बनी रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच नीम पाउडर में चुटकी भर हल्दी और नारियल तेल मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।