सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

हरी-हरी नीम की पत्ती (Neem Leaves) जिसका इस्तेमाल लोग कई सारी समस्या में करते हैं। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी है। नीम में बहुत औषधियां गुण पाए जाते हैं। नीम की सिर्फ पत्ती ही नही बल्कि इसका फल, तेल जड़ औऱ छाल भी बहुत लाभकारी होती है। वहीं अगर खाली पेट नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाए तो इससे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। नीम का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकारों को दूर करने में भी मदद मिलती है। नीम में एंटी बैक्टेरियल और एंटी सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जोकि आपको कीटाणुओं से भी बचाते हैं।

youtube-cover

सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे : Benefits Of Neem Leaves In Hindi

कैंसर में मददगार -

नीम के पत्ते खाने में थोड़े कड़वे होते हैं। लेकिन ये कड़वे कड़वे पत्ते शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से बचने में मदद करता है।

त्वचा की बीमारी -

बहुत पहले से नीम के पत्तों का इस्तेमाल त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। नीम के पत्तों को खाने से खून साफ होता है। जिससे त्वचा की समस्या दूर हो सकती है। वहीं नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से नहाना चाहिए इससे बैक्टीरिया मर जाते हैं।

एलर्जी -

नीम के ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और उस पेस्ट से छोटी-छोटी गोली बनाकर रखें। इन गोली को शहद के साथ सुबह खाली पेट खाएं। इससे किसी भी तरह की एलर्जी में फायदा मिलता है। इसका सेवन आप सभी दिनों में कर सकते हैं।

डायबीटीज के मरीज -

डायबीटीज़ के मरीज के लिए नीम के पत्तों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। अगर रोजाना खाली पेट नीम के पत्तों को खाया जाए तो इससे शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

पाचन क्रिया -

पेट में होने वाले अल्सर, जलन, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट नीम के पत्ते खाने चाहिए। इसके साथ ही इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। नीम पेट से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकाल कर पेट को पूरी तरह साफ़ कर देता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now