रोजाना 10 मिनट प्लैंक करने के फायदे

रोजाना 10 मिनट प्लैंक करने के फायदे (sportskeeda Hindi)
रोजाना 10 मिनट प्लैंक करने के फायदे (sportskeeda Hindi)

प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) व्यक्ति की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने से मसल्स और शरीर मजबूत होता है। प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है जो एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज कराता है। इसे करने से शरीर हल्का और लचीला महसूस होता है। तो चलिए जानते हैं रोजाना 10 मिनट प्लैंक करने के क्या-क्या फायदे हैं।

youtube-cover

रोजाना 10 मिनट प्लैंक करने के फायदे : 5 Benefits Of Plank Exercise In Hindi

संतुलन बनता है -

शरीर के लिए संतुलन बहुत जरूरी है। ऐसे में प्लैंक एक्सरसाइज करने से व्यक्ति की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही साथ शरीर का संतुलन भी अच्छा होता है।

बॉडी पॉश्चर ठीक रहता है -

प्लैंक एक्सरसाइज करने से आप अपनी कमर को काफी देर तक दबाव में रखते हैं। जिससे आपका बॉडी पॉश्चर ठीक रहता है और यह आपको हमेशा एक्टिव दिखने में और बने रहने में मदद करता है।

कोर मसल्स मजबूत होती है -

प्लैंक एक्सरसाइज करने से व्यक्ति की कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। प्‍लैंक सिट-अप्स और क्रंच से भी ज्यादा अच्छी और कारगर होती है। यह एक्सरसाइज वेट लिफ्ट करने की क्षमता को बढ़ाता है और कमर को मजबूती देता है।

मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है -

प्लैंक एक्सरसाइज करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिजस्म बेहतर होता है। प्लैंक एक ही समय में आपके पूरे शरीर को चैलेंज करता है। यह एक्सरसाइज शरीर से ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

बैक इंजरी का खतरा कम होता है -

प्लैंक करने से व्यक्ति को बैक की इंजरी का खतरा कम हो जाता है। अगर कोई नियमित रूप से प्लैंक करता है, तो ऐसे मेंआप वेट लिफ्टिंग के दौरान बैक इंजरी से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now