अनार खाने के फायदे

अनार खाने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
अनार खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

शरीर के लिए अनार (Pomegranate) बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। Pomegranate के सेवन से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही अनार ओरल हेल्थ से संबंधित समस्याएं भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं अनार खाने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

youtube-cover

अनार खाने के फायदे : Benefits Of Eating Pomegranate In Hindi

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद -

अनार के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल कंपाउड दिल को हेल्दी रखने के साथ हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।

कैंसर के रिस्क को कम करें -

अनार में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड भरपूर पाया जाता है, जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकने में मदद करते हैं। साथ ही अनार प्रोस्टेट, स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर को रोकने में मदद करता है।

वजन कम करने के लिए -

अनार में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। अनार में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

इम्यूनिटी मजबूत करें -

बदलते मौसम में कई बार व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार हो जाता है। ऐसे में डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं।

किडनी स्टोन से बचाव होता है -

अनार का सेवन शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। वहीं इस फल के सेवन से किडनी स्टोन से भी बचने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ऑक्सलेट्स और कैल्शियम किडनी स्टोन बनने से रोकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment