खसखस के बीज के 5 फायदे 

खसखस के बीज के फायदे SPORTSKEEDA HINDI
खसखस के बीज के फायदे SPORTSKEEDA HINDI

खसखस (Poppy Seeds) का उपयोग खाना बनाने में तो किया जाता ही है, साथ ही औषधीय लाभों के लिए भी इसका लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसका सेवन सेहत (Health) लिए बहुत फायदेमंद होता है। खसखस में ओमेगा -6 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आज आपको इस लेख में हम खसखस के बीज के फायदों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

खसखस के बीज के फायदे 5 Benefits of poppy seeds in hindi

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर खसखस के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खसखस के बीज फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) भी कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

कब्ज की समस्या में लाभदायक (Beneficial in constipation problem) - अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट खसखस का सेवन करने से कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। क्योंकि खसखस फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाकर मल त्याग को आसान बनाता है। जिससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पेट की गर्मी को करे कम (Reduce stomach heat) - खसखस का सेवन करने से पेट की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। खस खसी की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण इसका सेवन गर्मियों में करना बहुत फायदेमंद होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद (Good for eyes) - आंखों के लिए खसखस का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप खाली पेट खसखस का सेवन कर रहे हैं तो इसके ज्यादा फायदे देखने को मिल सकते हैं। क्योंकि खसखस जिंक के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) में सुधार करने में और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

जोड़ों का दर्द (for joint pain) - खसखस का उपयोग मांसपेशियों में दर्द (muscular pain), गठिया (arthritis), सूखापन (dryness) और त्वचा के फटने जैसे रोगों में दर्द निवारक के रूप में किया जाता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki