रोजहिप टी के 5 फायदे - Benefits Of Rosehip Tea

रोजहिप टी के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
रोजहिप टी के 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

रोजहिप्स (Rosehips) एक फल है जो कि गुलाब के पौधे के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। यह आमतौर पर नारंगी से चमकीले लाल होते हैं। रोजहिप को वर्ष की पहली ठंड के बाद काटा जाता है। पारंपरिक चिकित्सा में गुलाब का उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। रोजहिप में विटामिन C, फेनोलिक यौगिक और स्वस्थ फैटी एसिड मौजूद होते हैं। रोजहिप का सेवन चाय के रूप में किया जा सकता है। रोजहिप की चाय को अक्सर विटामिन C के स्रोत के रूप में किया जाता है। इस पेय के प्रशंसकों का दावा है कि यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए अच्छा होता है। इस लेख में रोजहिप टी के फायदों के बारे में चर्चा की गयी है।

रोजहिप टी के 5 फायदे

1. ब्लड शुगर के स्तर को कम करे (Lower Blood Sugar)

रोजहिप को ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने के लिए फायदेमंद माना गया है, जो वर्तमान में टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए उपयोग किए जाने वाले अवरोधकों के समान है।

2. स्वस्थ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर (Rich in Healthy Antioxidants)

रोजहिप में पॉलीफेनोल्स सहित एंटीऑक्सीडेंट की एक विस्तृत श्रृंखला होती है जो स्वास्थ्य की देखभाल में मददगार साबित हो सकती है। एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

3. पाचन में सहायता करे (Aids Digestion)

रोजहिप टी आंत के बैक्टीरिया को संतुलित करके अच्छे पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। रोजहिप टी के सेवन से पेट के विकारों को कम करने में मदद मिल सकती है। रोजहिप के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की ऐंठन जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

4. वजन घटाने में सहायक (Improves Weight Loss)

रोजहिप टी अपनी रासायनिक संरचना के कारण वजन घटाने के परिणामों में तेजी लाने में मदद कर सकती है। रोजहिप टी प्राकृतिक रूप से कैलोरी-मुक्त होती है, जो इसे शुगर वाले सोडा और अन्य हानिकरक पेय पदार्थों के स्थान पर सेवन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

5. इम्युनिटी में सुधार करे (Aids immunity)

रोजहिप टी विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से रोजहिप की चाय पीने से सामान्य सर्दी और फ्लू से बचा जा सकता है और बीमारियों की अवधि भी कम हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar