अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन

अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन (sportskeeda Hindi)
अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन (sportskeeda Hindi)

अखरोट और किशमिश, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा, अखरोट कॉपर, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, विटामिन बी6 और मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स होता है। अगर किशमिश की बात करें, तो इसमें भी विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं। किशमिश में प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम और आयरन होते हैं। किशमिश में विटामिन सी और विटामिन बी9 होते हैं। तो चलिए जानते हैं अखरोट और किशमिश को एक साथ खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

अखरोट और किशमिश खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह से करें सेवन : 5 Benefits Of Walnut And Raisins In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद -

हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आप अखरोट और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। अखरोट और किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अखरोट और किशमिश खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी -

अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो अपनी डाइट में अखरोट और किशमिश को जरूर शामिल करें। किशमिश में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं, अखरोट में फाइबर पाया जाता है। अगर आप अखरोट और किशमिश खाएंगे, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

पाचन के लिए लाभकारी -

अखरोट और किशमिश फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। ऐसे में अगर आप किशमिश और अखरोट का सेवन करेंगे, तो इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनेगा।

अनिद्रा दूर करे -

अगर आप अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए अखरोट और किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन में मदद करता है। अगर आपको नींद नहीं आती है, तो रात में अखरोट खा सकते हैं।

फर्टिलिटी बढ़ाए -

अखरोट और किशमिश प्रजनन क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना अखरोट और किशमिश का सेवन करेंगे, तो इससे शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में सुधार होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications