बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिलेंगे यह 5 फायदे - Barf Ke Pani Se Chehra Dhone Se Milenge Yeh Fayde

बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिलेंगे यह 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिलेंगे यह 5 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

बदलते मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि इस मौसम में चेहरे पर सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है। ऐसे में चेहरे पर रूखापन व टैनिंग जैसी समस्या होती है, ऐसे में अगर हम चेहरे को बर्फ के पानी से धोएं तो यह त्वचा को नेचुरल ग्लो प्रदान करेगा। कुछ लोग गर्म पानी से चेहरे को धोने की गलती कर बैठते हैं, जिससे चेहरे को ज्यादा नुकसान होता है। गर्म पानी से चेहरे के पोर्स खुलते हैं और बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर पोर्स छोटे हो सकते हैं। कुछ लोगों को सुबह उठते ही चेहरे पर सूझन या चेहरा पफी लगता है। ऐसे में बर्फ के पानी से चेहरा धोने पर सूजन कम हो सकती है। यह उतना ही फायदा दे सकता है, जितना कि आपके स्किन केयर प्रोडक्ट। इस लेख में हम आपको बर्फ के पानी से चेहरा धोने के फायदे बताएंगे।

बर्फ के पानी से चेहरा धोने से मिलेंगे यह 5 फायदे

1. चेहरे की सूजन को कम करना (Reduce facial swelling)

जब आपका चेहरा सूजा हुआ हो तो आप बर्फ के पानी से अपना चेहरा धोएं। यह ठंडा पानी त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है जिससे चेहरे की सूजन कम हो जाती है।

2. नमी बनाये रखने में मददगार (Helps retain moisture)

बर्फ के पानी से चेहरा धोने से त्वचा में पानी के ट्रांस-एपिडरमल लॉस को कम करके चेहरे की नमी और फ्लैक्सिबिलिटी बनाए रखने में सहायता मिल सकती है।

3. जलन को कम करने में (Reduces irritation)

मुंहासे वाले लोगों को बर्फ के पानी से चेहरा धोने से बहुत फायदा होता है, क्योंकि ठंडा पानी सूजन और जलन को कम करता है। यह प्रक्रिया उन हिस्सों के आसपास राहत दिलाती है जो मुहांसों के लिए ज़्यादा संवेदनशील होते हैं। बर्फ के पानी से चेहरा धोने से सूजन और जलन में लाभ पहुंचता है।

4. झुर्रियों को रोकने में सहायक (Aids in preventing wrinkles)

गर्म पानी से चेहरा धोने से झुर्रियों का निर्माण होता है, ऐसे में झुर्रियों को रोकने का सबसे आसान तरीका बर्फ के पानी से मुंह को धोना। चेहरा धोने के लिए बर्फ के ठंडे पानी को बेहतर माना गया है। गर्म पानी से चेहरा धोने पर त्वचा पर कई प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकते हैं।

5. रोम छिद्र सिकुड़ जाते हैं (Clears clogged pores)

बर्फ के ठंडे पानी से चेहरा धोने से छिद्र (Pores) सिकुड़ जाते हैं। यह ठंडा पानी त्वचा पर बड़े और खुले छिद्रों की स्थिति को कम करता है। बर्फ का पानी चेहरे के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar