तरबूज फेस पैक के 5 फायदे- Tarbuj Face Pack Ke Fayde

तरबूज फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तरबूज फेस पैक के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तरबूज (Watermelon) एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलता है। लेकिन तरबूज का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है। साथ ही कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं तरबूज सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तरबूज का फेस पैक (Watermelon Face Pack) लगाने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। क्योंकि तरबूज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसलिए इसका फेस पैक चेहरे पर लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है। आइए जानते हैं तरबूज का फेस पैक लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तरबूज फेस पैक के 5 फायदे

1- तरबूज में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका फेस पैक लगाने से झुर्रियों (Wrinkles) की शिकायत दूर होती है। झुर्रियों की शिकायत को दूर करने के लिए तरबूज और शहद का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तरबूज के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

2- ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों में स्किन संबंधी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप तरबूज का फेस पैक लगाते हैं, तो इससे स्किन पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तरबूज के रस में खीरे के रस को मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- त्वचा को चमकदार (Glowing Skin) बनाने के लिए दही और तरबूज का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर मौजूद गदंगी निकल जाती है। जिससे चेहरे साफ भी हो जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तरबूज के रस में दही मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

4- जिन लोगों की स्किन ड्राई (Dry Skin) होती है, उनके लिए तरबूज और केले का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को लगाने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए केले को मैश कर लेना चाहिए, फिर उसमें तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

5- पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए तरबूज और हल्दी का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फेस पैक को लगाने से पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए तरबूज के रस में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now