मज़बूत मसल्स और छाती बनाने के लिए 5 ज़बरदस्त पुशअप एक्सरसाइज़

#4 आर्चर पुशअप्स

youtube-cover

ये पुशअप्स थोड़े से अलग हैं। इसमें आप साधारण पुशअप की तुलना में हाथ थोड़े ज़्यादा खोलते हैं। पहला स्टेप: पुशअप पोजीशन में आ जाएं। अपने हाथों को साधारण पुशअप्स की तुलना में ज़्यादा खोलें। दोनों हाथों के बीचे का फासला कंधों की चौड़ाई से ज़्यादा होना चाहिए। दूसरा स्टेप: अब दायें हाथ को बिलकुल सीधा रखते हुए और बायें हाथ की कोहनी मोड़ते हुए नीचे जाएं। ध्यान रहे कि दायां हाथ बिलकुल भी ना मुड़े और आप अपनी बायीं ओर नीच जा रहे हों। तीसरा स्टेप: अब ऊपर की तरफ आ जाएं और बायां हाथ सीधा रखते हुए दांये हाथ की कोहनी मोड़ते हुए दांयी तरफ नीचे जाएं और ऊपर आ जाएं। 10 रैप्स के 2 सेट्स करें।

App download animated image Get the free App now