सुबह नीम की पत्ती खाने के 5 नुकसान - Subah Neem Ki Patti Khane Ke Nuksan

सुबह नीम की पत्ती खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
सुबह नीम की पत्ती खाने के नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

हम कई बार खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। या लोगों द्वारा दी हुई फिटनेस टिप्स को भी मान लेते हैं बिना ये जाने की उससे नुकसान क्या हो सकता है। जैसे कि कई बार सुना होगा कि सुबह नीम (Neem ) की पत्ती का सेवन करना चाहिए, इसके बहुत फायदे होते हैं। लेकिन हम इसके फायदे तो समझते हैं, पर इससे शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में नहीं जानते। वैसे तो नीम के सेवन से कई सारे फायदे भी होते हैं। लेकिन इससे शरीर पर होने वाले नुकसान के बारे में जानना जरूरी है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको बताएंगे, सुबह नीम की पत्ती खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

सुबह नीम की पत्ती खाने के नुकसान

शुगर लेवल को करे कम - नीम का सुबह सेवन करना हमारे लिए कई मुसीबत ला सकता है। यदि हम सुबह खाली पेट नीम का सेवन करते हैं तो शुगर लेवल (Sugar) गिर सकता है जिससे चक्कर, उल्टी, सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल, नीम का खाली पेट सेवन शुगर लेवल को अचानक ही गिरा देती है। जिससे ये समस्या हो सकती है।

किडनी हो सकती है खराब - यदि हम सुबह खाली पेट नीम का सेवन करते हैं तो किडनी (Kidney) पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए नीम का सेवन बहुत सोच समझ कर करें।

ब्लड प्रेशर संतुलन बिगड़ सकता है - नीम का खाली पेट सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के संतुलन को बिगाड़ सकता है। नीम को आप किसी भी तरह से सेवन करें। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन शरीर को नुकसान ही पहुंचाता है।

पेट की समस्या - नीम का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट में दर्द (Pain in Stomach) या ऐंठन हो सकती है। नीम का उपयोग करने से पहले किसी चिकित्सक से जरूर संपर्क करें।

इम्यून सिस्टम को कर सकता है ओवर एक्टिवेट- नीम या नीम आधारित उत्पादों का सेवन आपके इम्यून सिस्टम (Immune system) को ओवर एक्टीवेट कर सकता है। इससे ऑटोइम्यून (autoimmune) बीमारियों के होने का खतरा बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।