Ice cream: सेहत के लिए आइसक्रीम से होने वाले 5 नुकसान

सेहत के लिए आइसक्रीम से होने वाले नुकसान
सेहत के लिए आइसक्रीम से होने वाले नुकसान

गर्मी (Summer) आते ही लोगों को कुछ ठंडा खाने की तलब होने लगती है। जिसके लिए ठंडा पानी, जूस, ठंडे फलों का सेवन, आइसक्रीम आदि चीजें खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर हम बात करें आइसक्रीम की, तो ये बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को पसंद होती है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होता है, जिसे आइसक्रीम पसंद न हो। हालांकि स्वाद में होती भी इतनी भी टेस्टी है कि किसी का भी खाने का मन कर जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं? आइसक्रीम खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है उतने ही इसके नुकसान भी होते हैं। जी हां, भले ही आइसक्रीम आपको ठंडक का एहसास दिलाती है, लेकिन सेहत (Health) के लिए आइसक्रीम के बहुत से नुकसान देखने को मिलते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं, इससे जुड़े नुकसानों के बारे में तो आगे लेख जरूर पढ़ें और इससे होने वाले नुकसान से खुद को बचाएं।

सेहत के लिए आइसक्रीम से होने वाले नुकसान 5 Disadvantages of ice cream for health in hindi

डायबिटीज (Diabetes) - अगर आप आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाए, क्योंकि इससे डायबिटीज होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। दरअसल आइसक्रीम में शुगर की बहुत ज्यादा मात्रा डाली जाती है। जिससे ब्लड में शुगर का लेवल तेजी से बढ़ता है। अगर आप रेगुलर आइसक्रीम खाते हैं, तो इसका सेवन महीने में 2 बार से ज्यादा न करें।

वजन बढ़ना (gaining weight) - आइसक्रीम के सेवन से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। 100 ग्राम आइसक्रीम में 207 कैलोरी पाई जाती है। ऐसे में अगर आप एक दिन में 100 ग्राम आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो इतनी ज्यादा कैलोरी आपके अंदर जाती है। उसके अलावा आप दिनभर में जो खाते हैं, उसकी कैलोरी calories भी आपके शरीर में जाती है, इससे तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

दांतों के लिए नुकसानदायक (bad for teeth) - दांतों के लिए आइसक्रीम का सेवन करना बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होता है। आइसक्रीम खाने से दांतों में कैविटी, दांत हिलना, मसूड़ों का कमजोर होना ये सभी समस्याएं आने लगती हैं। ऐसे में कम से कम आइसक्रीम का सेवन करें।

हार्ट की बीमारी होने का खतरा (risk of heart disease) - अगर आप आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं, तो इससे ट्राइग्लिसराइड(triglyceride) और कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने का खतरा बहुत ज्यादा हो जाता है। जो लोग रेगुलर आइसक्रीम का सेवन करते हैं, उनके लिए हार्ट की बीमारी का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।

एलर्जी का बढ़ना (exacerbation of allergies) - आइसक्रीम खाने से कई बार आपकी एलर्जी बढ़ सकती है, जैसे किसी को अस्थमा की समस्या है या कई बार त्वचा में लाल रैशेज भी होने की परेशानी भी देखी गई है। क्योंकि कई आइस्क्रीम में फूड कलर का उपयोग और लंबे समय तक आइसक्रीम को बचाए रखने के लिए उसमें प्रिजरवेटिव का उपयोग किया जाता है। जिससे एलर्जी बढ़ने का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।