भुने चने के साथ करें किशमिश का सेवन, होंगे 5 जबरदस्त फायदे

भुने चने के साथ करें किशमिश का सेवन, होंगे जबरदस्त फायदे
भुने चने के साथ करें किशमिश का सेवन, होंगे जबरदस्त फायदे

चना स्वास्थ्य (Health) के लिए बेहद हेल्दी होता है। इसके सेवन शरीर को ताकत मिलती। चना खून की कमी को पूरा करने के लिए भी काम आता है। चना प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए चना बेहद लाभदायक होता है। इतना ही नहीं, अगर भुना चना और किशमिश का साथ सेवन किया जाए, तो सेहत के लिए इसके दो गुना फायदे मिलते हैं। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे की किस तरह भुना चना और किशमिश का सेहत के लिए अनेक लाभ हो सकते हैं।

भुने चने के साथ करें किशमिश का सेवन, होंगे जबरदस्त फायदे

Eat raisins with roasted gram, there will be 5 tremendous benefits

1.एनीमिया में फायदेमंद (Beneficial in anemia) - भुना चना और किशमिश का सेवन एनिमिक मरीजों के लिए बहुत लाभकारी होता है। जिन लोगों को खून की कमी होती है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि चना और किशमिश दोनों में ही ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जिससे खून बढ़ता है। दोनो ही चीजे आयरन से भरपूर होती हैं। आज से ही इसका सेवन शुरू करें आपको इसके बहुत जल्दी फायदे देखने को मिलेंगे।

2.इम्यूनिटी बढ़ाए (Boost immunity) - भुने चना और किशमिश के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। चने में प्रोटीन, फाइबर fiber, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम calcium, विटामिन B6, मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है। वहीं बात करें किशमिश की तो इसमें मौजूद आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी6 हमारी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसलिए चना और किशमिश का सेवन करने कहा जाता है।

3.कब्ज की समस्या का इलाज (Constipation problem treatment) - जैसा कि हम जानते ही हैं कि भुना चना और किशमिश दोनों में ही भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर का सेवन हमारे अच्छे पाचन digestion की निशानी होती है। जिन लोगों को भी कब्ज की बहुत ज्यादा समस्या रहती है, उन्हें किशमिश और भुना चना का सेवन नियमित करना चाहिए। पाचन के लिए बहुत लाभदायक होता है।

4.हड्डियों की मजबूती के लिए (For bone strength) - भुना चना और किशमिश में कैल्शियम की बहुत ज्यादा मात्रा होती है। इसलिए इसको खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। यही नहीं उम्र के साथ जोड़ों के दर्द की समस्या से भी व्यक्ति बचा रहता है।

5.त्वचा को निखारे (Brighten the skin) - भुने चने और किशमिश का एक साथ सेवन करने से त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों में ही कई विटामिन पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो तो आता ही है और इसके सेवन से त्वचा पर झुर्रियां wrinkles भी जल्दी नहीं आती।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।