पेट कम करने की 5 एक्सरसाइज

पेट कम करने की 5 एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)
पेट कम करने की 5 एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)

व्यक्ति के शरीर में सबसे पहले और जल्दी फैट उसके पेट पर और आस पास जमता है। जिसके कारण कमर के दोनों तरफ चर्बी की परत साफ नजर आती है। ऐसे में पेट कम करने के लिए आप शानदार एक्सरसाइज करें, जो आपके पेट को तेजी से कम करने में मदद करती हैं। आइए पेट कम करने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।

youtube-cover

पेट कम करने की 5 एक्सरसाइज : 5 exercises to reduce belly fat in hindi

बर्पी - बर्पी एक्सरसाइज (Burpee Exercise Steps) व्यक्ति के पूरे शरीर पर प्रभाव डालती है। ये एक कार्डियो वर्कआउट है। यह पेट की चर्बी के साथ हाथ, कमर, सीने, ग्लूट और पैर की मसल्स को भी मजबूत बनाती है।

माउंटेन क्लाइंबर - माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज व्यक्ति की कोर मसल्स को मजबूत बनाकर मेटाबॉलिज्म तेज करती है और बेली फैट को तेजी से घटाने में मदद करती है।

क्रन्चेस - जो लोग अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं उनके लिए क्रन्चेस सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है। जब भी पेट की चर्बी को कम करने की बात आती है तो हेल्थ एक्सपर्ट्स क्रन्चेज करने की सलाह देते हैं.

वॉकिंग - अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करें। वॉकिंग करने के लिए आपको किसी तरह के कोई इक्वपमेंट की जरूरत नहीं होती हैं

जुंबा करें - कुछ लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है। ऐसे लोगों के लिए जुंबा करना बेहद फायदेमंद है। इसे करने से आपकी बैली फैट कम होता है, साथ ही आप तनाव से भी दूर रहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now