हाथों की 5 एक्सरसाइज-Haathon ki 5 exercise

ये है हाथों की 5 बेहतरीन एक्सरसाइज
ये है हाथों की 5 बेहतरीन एक्सरसाइज

आज के समय में खुद को फिट रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लोग घंटों जीम (Gym) में पसीना बहाते हैं। खराब लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापे की बात जब होती है तो इसे अलग अलग तरीके से जोड़कर देखा जाता है। शरीऱ के किसी भी पार्ट जमा फैट परेशानी खड़ी कर सकता है। लेकिन हाथों पर जमा फैट आपकी पर्सनालिटी को खराब कर सकता है। ऐसे में हाथों पर जमा फैट को हटाना बेहद जरूरी होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज (Exercise) के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाथों पर जमा फैट को काफी तेजी से कम करने में मदद करता है।

हाथों की 5 एक्सरसाइज

आर्म सर्किल (Arm Circle)

हाथों की चर्बी को कम करने के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए खड़े हो जाएं और फिर अपने हाथों को स्‍ट्रेच करें। इस बात का ध्यान रखें कि एक्‍सरसाइज के दौरान आपके हाथ सीधे हों। इसके बाद अब धीरे-धीरे हाथों को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से हाथों पर जमा फैट काफी तेजी से कम हो सकता है।

प्‍लाइंग आर्म्‍स (Plying Arms)

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए सीधे खड़े होकर अपने हाथों को पंख की तरह फैलाएं। इसके बाद अपने हाथों को पंख की तरह लहराएं।

ट्राइसेप डिप्‍स (Tricep dips)

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए पीठ के बल बैठ जाएं। अब अपने पैरों को फैलाएं और हाथों के बल पुशअप करें। इससे हाथों को मजबूती मिलेगी और साथ ही फैट भी काफी तेजी से कम होगा।

सिंगल चेस्‍ट प्रेस प्‍लस (Single Chest Press Plus)

इस एक्‍सरसाइज को करने के लिए आप अपने दोनों हाथों को जोड़ लें। इसके बाद अब आप अपने दोनों एलबोज को भी जोड़ लें। इसके बाद अपने हाथों को इसी मूद्रा में सीने से उपर की ओर उठाएं।

पुशअप्‍स (Pushups)

यह एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है। इससे आपके पूरे शरीर को मजबूती मिलती है। इस एक्सरसाइज को करने से हाथों पर जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।