सुबह खाली पेट काली मिर्च खाने के 5 फायदे

सुबह खाली पेट काली मिर्च खाने के 5 फायदे (sportskeeda Hindi)
सुबह खाली पेट काली मिर्च खाने के 5 फायदे (sportskeeda Hindi)

अक्सर हम कई चीजें गलत समय पर खा कर उससे होने वाले लाभ को दूर कर देते हैं, लेकिन अगर उन चीजों का उपयोग सही समय पर किया जाए तो उससे शरीर को कई लाभ भी मिलती है। उसमे से एक काली मिर्च है। काली का सेवन अक्सर हर कोई करता है, लेकिन अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो इसका लाभ बढ़ जाता है। जानें खाली पेट इसके सेवन से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

youtube-cover

सुबह खाली पेट काली मिर्च खाने के 5 फायदे : 5 Health Benefits Of Black Pepper In Hindi

दांतों के लिए फायदेमंद -

हर किसी को अपने दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। काली मिर्च के सेवन से दांतों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से मसूड़ों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

पेट दर्द -

अक्सर कुछ भी गलत खाने पर लोगों को पेट दर्द की शिकायत हो जाती है तो ऐसे में काली मिर्च बड़े काम की हो सकती है। रोज सुबह खाली पेट तीन काली मिर्च को पीस कर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करने से पेट दर्द की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।

मुहासें की समस्या दूर होती है -

अगर किसी व्यक्ति के चेहरे पर मुहासें या पिम्पल की समस्या हो जाए तो इसे दूर करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इसके लिए आप घरेलू तरीका भी अपना सकते हैं। काली मिर्च इसके लिए फायदेमंद है। यह पिम्पल्स की समस्या से निजात पाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप हर रोज सुबह खाली पेट तीन काली मिर्च को पीस कर सेवन करें।

पेट के कीड़े दूर रहते हैं -

अगर किसी को पेट में कीड़े हो रहे हैं तो इससे निजात पाने के लिए काली मिर्च के पाउडर को खाने में इस्‍तेमाल करना चाहिए। इससे पेट में कीडों की समस्या दूर होती है। वहीं काली मिर्च के साथ किशमिश खाने से पेट में कीडों की समस्या बार-बार नहीं होती।

कैंसर से बचाव -

कालीमिर्च सेहत के लिए लाभकारी है क्योंकि इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लेवोनॉयड्स, कारोटेन्स और अन्य एंटी -ऑक्सीडेंट होते हैं, इसके सेवन से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now