मानसून में खजूर से मिलेंगे यह 5 स्वास्थ्य लाभ - Health Benefits Of Dates During Monsoon

मानसून में खजूर से मिलेंगे यह 5 स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
मानसून में खजूर से मिलेंगे यह 5 स्वास्थ्य लाभ (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

वैसे तो ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत गुणकारी होते हैं लेकिन मानसून के मौसम में डेट्स यानी खजूर का सेवन बहुत लाभदायक माना जाता है। खजूर स्वाद में मीठा होता है, इसमें बहुत तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। यह तत्व शरीर की आम समस्याओं और बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं, क्योंकि मानसून के मौसम में लोग अक्सर किसी संक्रमण का शिकार होकर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में खजूर के प्रतिदिन सेवन से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। खजूर में प्रोटीन, फैट्स, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन B6, मैंगनीज आदि मौजूद होते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से मानसून के दौरान खजूर खाने के फायदों को जानें।

मानसून में खजूर से मिलेंगे यह 5 स्वास्थ्य लाभ

1. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करे (Improve bone health)

मानसून के दौरान पर्याप्त विटामिन D नहीं मिलने से आपकी हड्डियों पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आप निश्चित रूप से अपने आहार में खजूर को शामिल करके इसे रोक सकते हैं। यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में भी मदद करता है।

2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करे (Improves heart health)

खजूर में पोटैशियम और फाइबर दोनों की मात्रा अधिक होती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है जो अप्रत्यक्ष रूप से हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। खजूर में आइसोफ्लेवोन्स भी होते हैं जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए जाने जाते हैं।

3. ऊर्जा प्रदान करे (Provides Energy)

खजूर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। यह उन्हें ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बनाता है। जब आप बरसात के मौसम में सुस्ती महसूस करते हैं तो खजूर आपकी एनर्जी के स्तर को तुरंत बढ़ा सकता है। यह मानसून में आपके शरीर को फिट रखने में भी मदद करता है।

4. पाचन में सुधार करे (Help in improving digestion)

खजूर घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। यह पाचक रसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे भोजन का अब्सॉर्प्शन आसान हो जाता है। मल त्याग में सुधार के लिए खजूर बहुत अच्छा है और यह कोलन कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

5. पोषक तत्वों से भरपूर (Rich in nutrients value)

खजूर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इनमें कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण मिनरल होते हैं। इसमें थायमिन, विटामिन A, विटामिन K और राइबोफ्लेविन जैसे विटामिन भी होते हैं। खजूर फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह तत्व मधुमेह के खतरे को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।