थायराइड का घरेलू उपचार

थायराइड का घरेलू उपचार (sportskeeda Hindi)
थायराइड का घरेलू उपचार (sportskeeda Hindi)

एक समय था जब लोगों का बीमारी से सालो साल कोई नाता नहीं रहता था, लेकिन आज के समय में बीमारी उम्र देखकर नहीं आती है, वजह है हमारा खान-पान और रहन-सहन। लोग अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास खुद के लिए समय नहीं रहता है। जिसकी वजह से कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। एक ऐसी ही बीमारी है थायराइड। ये बीमारी दो तरह की होती है। हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म। एक में शरीर में सूजन आती है तो दूसरे में शरीर पतला होता जाता है। लेकिन इस बीमारी को आप अपनी खराब आदतों को दूर करके कुछ घरेलू उपचार अपनाकर दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं थायराइड (Thyroid) के घरेलु नुस्खा क्या है।

youtube-cover

थायराइड के घरेलु नुस्खा - Thyroid Home Remedies In Hindi

विटामिन डी -

शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। वहीं अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो इसकी वजह से थायराइड की समस्या हो सकती है। शरीर इसे केवल सूरज के संपर्क में आने पर ही पा सकता है, इसलिए रोजाना 15 मिनट धूप लें। इससे रोगों से लड़ने की क्षमता भी बेहतर होगी।

बादाम -

थायराइड की बीमारी को दूर करने के लिए बादाम सबसे उपयुक्त हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। बादाम में सेलेनियम होता है जो थायराइड हेल्दी न्यूट्रिएंट है। यह मैग्नीशियम में भी बहुत समृद्ध है जो थायरायड ग्रंथि को आराम से काम करने में मदद कर सकता है।

अलसी का बीज -

दिल और थायरायड को सही रखने के लिए अलसी का बीज लाभकारी होते हैं। इनमें अच्छे फैटी एसिड पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। मैग्नीशियम और विटामिन बी 12 से भरपूर, अलसी का बीज हाइपोथायरायडिज्म से लड़ते हैं।

दही और दूध का सेवन करें -

जिन लोगों को थायराइड की समस्या है उन्हें अपने आहार में दही और दूध का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। दूध और दही में मौजूद कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन्स थायराइड से ग्रसित रोगियों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है।

फलों का रस -

थायराइड की बीमारी का उपचार करने के लिए फलों का रस (नारियल पानी, पत्तागोभी, अनानास, संतरा, सेब, गाजर, चकुन्दर, तथा अंगूर का रस) पीना चाहिए, इससे थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now