भूख बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे - Bhookh Badhane Ke 5 Gharelu Nuskhe

भूख बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
भूख बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

भूख ना लगने पर इंसान कम खाता है जिसके कारण शरीर को संपूर्ण पोषण नहीं मिल पाता है। भूख ना लगने के पीछे शारीरिक और मानसिक दोनों कारण हो सकते हैं। भूख की कमी से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए इस समस्या को हल्के में नहीं ले सकते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों में हो सकती है। इसी की वजह से लोगों की हड्डिया कमजोर होने लगती हैं और यह वजन कम होने के कारणों में से एक हो सकता है। यह बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। भूख बढ़ाने के लिए लोग दवाओं तक का सहारा ले लेते हैं जो कि और भी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम इस समस्या के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का सुझाव देंगे जो भूख ना लगने की समस्या पर नैचुरली असरदार हैं।

भूख बढ़ाने के 5 घरेलू नुस्खे

1. इलायची (Cardamom)

चाय और खाने में इस्तेमाल होने वाली इलायची पाचन रस के स्राव को बढ़ाने में सहायता करती है, जिसकी वजह से भूख में बढ़ोतरी देखी जाती है। खाने से पहले दो से तीन इलायची चबा लें, इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी।

2. अजवाइन (Carom seeds)

अजवाइन पेट की समस्या के लिए बहुत ही लाभदायक है। अगर आपको अपच या भूख ना लगने की समस्या है तो अजवाइन का सेवन करें। इसके लिए दो या तीन चम्मच अजवाइन को नींबू के रस में डालें। इसमें काला नमक मिलाएं और इस मिश्रण को रोजाना गर्म पानी के साथ पियें या आधा चम्मच अजवाइन खाना खाने से पहले चबा सकते हैं।

3. अदरक (Ginger)

अदरक का इस्तेमाल भोजन और दवाइयों में किया जाता है। अदरक भूख को बढ़ाने में मदद करता है। अदरक में औषधीय गुण पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं। सबसे पहले आधा चम्मच अदरक का रस और उसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। अगर आप प्रतिदिन खाने से एक घंटा पहले इसका सेवन करें तो भूख की समस्या में सुधार होगा।

4. काली मिर्च (Black Pepper)

काली मिर्च पाचन ठीक करने के साथ भूख बढ़ाने में भी मदद करती है और यह गैस की समस्या से आराम दिलाती है। काली मिर्च पेट को मजबूत रखती है। आधा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और एक चम्मच गुड़ एक साथ मिलाएं। प्रतिदिन इसका सेवन करने से कुछ दिनों बाद भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है।

5. आंवला (Indian Gooseberry)

आंवला में विटामिन C अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। आंवला लिवर को ठीक रखता है और पाचन तंत्र में सुधार करता है। आंवला इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए एक कप पानी में शहद दो चम्मच आंवले का रस तथा नींबू का रस मिलाएं। प्रतिदिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें जिससे इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। आंवले का उपयोग मुरब्बा के रूप में भी किया जाता हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now