सफेद दाग के 5 घरेलू उपचार: Safed Daag Ke 5 Gharelu Upchaar 

फोटो: Life Care YouTube
फोटो: Life Care YouTube

सफेद दाग (Leukoderma) एक ऐसी परेशानी है जो विटामिन्स की कमी के कारण उत्पन्न होती है। इसे कई लोग चर्म रोग, कुष्ठ रोग और ना जाने क्या क्या मानने लगते हैं लेकिन ये इनमें से कुछ भी नहीं है। ये महज शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति है जिसको आसानी से दूर किया जा सकता है।

ये दाग कुछ लोगों के चेहरे तो कुछ अन्य के शरीर के अन्य अंगों में होते हैं। इनमें हाथ, गर्दन, पैर शामिल हैं। ऐसे लोग समाज के तानों के कारण खुद में कॉन्फिडेंस की कमी महसूस करते हैं लेकिन सबके साथ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है। समय के साथ लोगों की सोच और इसके प्रभाव में आए लोगों की अप्रोच में बदलाव आया है।

इस आर्टिकल में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिसको जानकर और जिनका इस्तेमाल करके आप अपने शरीर से इन सफेद धब्बों को हमेशा के लिए हटा सकते हैं। आइए बिना वक्त गवाएं आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनके सेवन से आपको काफी लाभ प्राप्त होने वाला है।

सफेद दाग के 5 घरेलू उपचार: Safed Daag Ke 5 Gharelu Upchaar

फोटो: The Times of India
फोटो: The Times of India

नीम: Neem

नीम का सेवन करने से आपको काफी लाभ होता है। नीम को हर प्रकार से रोगनाशक माना जाता है। आपके शरीर में कोई भी रोग हो तो आप खाली पेट नीम की पत्तियों का सेवन करने लगें। इसके लाभ जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये प्रयास करें कि आप हल्की हरे रंग की पत्तियों का सेवन करें क्योंकि गाढ़े रंग वाली पत्तियों का सेवन हर कोई नहीं कर सकता है।

फोटो: India.com
फोटो: India.com

यूरिन को ना रोकें: Don't stop urine

ऐसे कई लोग हैं जो किसी काम के बीच में होते हैं या फिर वो अपने बॉस के साथ बातचीत में होते हैं और अपने शरीर के एक प्रमुख अंग के एक प्रमुख कार्य को होने से रोक देते हैं। इससे शरीर की सेहत के साथ साथ आप सफेद दागों को बनने का मौका दे रहे हैं। ये अच्छी बात नहीं है।

फोटो: WebMD
फोटो: WebMD

एलोवेरा जेल: Aloe Vera gel

जी हाँ, एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से इसमें लाभ मिलता है। अगर आप जानते हों तो प्याज के छिलके और एलोवेरा जेल से आप अपने सफेद बालों को खत्म कर सकते हैं। इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। उसी प्रकार से एलोवेरा जेल से आप सफेद दागों को भी खत्म कर सकते हैं जो एक अच्छी बात है।

फोटो: Times Now
फोटो: Times Now

सरसों का तेल: Sarson ka tel

सरसों का तेल आपकी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। ये खाने के स्वाद को बेहतर करने के साथ साथ आपके शरीर से सफेद दागों को मिटाने के लिए बेहद अच्छा होता है। अगर आप भी इस परेशानी से दो चार हो रहे हैं तो आज ही सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।

फोटो: Jansatta
फोटो: Jansatta

अखरोट: Akhrot

अखरोट ज्यादातर लोग इसलिए नहीं खाते हैं क्योंकि उसको तोड़ने में लोगों के दांत तक टूट सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी अन्य माध्यम से उसको तोड़ सकें और उसका आनंद ले सकें तो उससे बेहतर कुछ नहीं है। आप इससे सफेद दागों को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे जो एक अच्छी बात है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।