अरबी के पत्ते के 5 औषधीय गुण - Arbi Ke Patte Ke Aushadhiye Gunn

अरबी के पत्ते के 5 औषधीय गुण (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अरबी के पत्ते के 5 औषधीय गुण (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

अरबी के पत्ते (Arabica leaves) का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अरबी की सब्जी लोग बहुत चाव से खाते हैं। अरबी के पत्ते से तैयार व्यंजन सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होता है। अरबी के पत्तों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। इसमें विटामिन A, B, C, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में अरबी के पत्ते के औषधीय गुणों के बारे में बात की गयी है।

अरबी के पत्ते के 5 औषधीय गुण

1. बालों के लिए लाभदायक (Beneficial for hair)

अरबी के पत्ते में एंटी-फंगल गुण होता है। बालों में डैंड्रफ का कारण मलेसेजिया नामक फंगस होता है, इसलिए एंटी-फंगल समृद्ध अरबी के पत्ते डैंड्रफ से राहत दिला सकते हैं। अरबी के पत्तों के जूस का प्रयोग बाल झड़ने की समस्या से राहत पाने के लिए किया जा सकता है। इसीलिए अरबी के पत्ते बालों के लिए लाभदायक हैं।

2. त्वचा के लिए लाभदायक (Beneficial for skin)

अरबी के पत्ते का सेवन त्वचा से जुड़ी समस्या के लिए लाभदायक होता है। अरबी के पत्ते में विटामिन A, बीटा कैरोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए लाभदायक माने जाते हैं।

3. एनीमिया (Anemia)

अरबी के पत्ते का सेवन एनीमिया में भी लाभदायक होता है। एनीमिया में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से कम हो जाता है। अरबी के पत्ते में आयरन पाया जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल लाभदायक होता है।

4. वजन कम करने में सहायक (Aids in weight loss)

अरबी के पत्ते का सेवन करने से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। अरबी के पत्ते में फाइबर पाया जाता है। फाइबर के सेवन से भूख कम लगती है और शरीर में उर्जा बनी रहती है। जो लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, उनको भोजन में फाइबर युक्त अरबी को शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

5. मजबूत पाचन तंत्र के लिए (Strengthens the digestive system)

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अरबी के पत्ते का सेवन लाभदायक होता है। अरबी के पत्तों में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के साथ कब्ज, अपच जैसी समस्या को रोकने में भी सहायता कर सकता है, इसीलिए इसका सेवन लाभदायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।