चेचक के 5 लक्षण: Chechak Ke 5 Lakshan 

फोटो: Dailyhunt
फोटो: Dailyhunt

चेचक (Pox) शरीर के लिए बेहद नुकसान होता है। ऐसे कई लोग हैं जो इसे माता के आने का संकेत मानते हैं और चूँकि ये एक धार्मिक मान्यता है तो हम इसपर कोई टिपण्णी नहीं कर सकते हैं। वैसे पॉक्स के होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे आम कारण है खून का दूषित हो जाना।

आज कल के दौर में हम बेहद खराब भोजन करते हैं। इस भोजन में ऐसे तत्व होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुँचाते हैं। इसमें से एक है मीठे के साथ नमकीन खाना, जैसे भोजन के साथ मिठाई, चाय के साथ नमकीन। चाय के साथ नमकीन खाना तो एक बेहद आम घटना है जिसे हर कोई दोहराता है।

इसकी वजह से हमारे शरीर में खुजली होने लगती है और शरीर खराब होने लगता है। आप बाहर की त्वचा में अगर कोई परेशानी देख रहे हैं तो ये एक निशानी है कि आपके शरीर के अंदर कुछ दिक्कत चल रही है। आइए आपको चेचक के कुछ लक्षणों के बारे में बताते हैं जिनको जानकर आप इलाज करना शुरू कर देंगे।

चेचक के 5 लक्षण: Chechak Ke 5 Lakshan

बहुत तेज बुखार आना: High Intensity Fever

बुखार तो एक आम घटना है लेकिन अगर ये बार बार और बड़ी हाई इंटेंसिटी, यानी थर्मामीटर पर उसका मानक बढ़ा हुआ है तो ये एक खतरे की बात है। इस बात का ध्यान रखें कि नीम की पत्तियों का खाली पेट सेवन करने से आप अपने शरीर को इस बीमारी की परेशानी से बचा सकते हैं।

छोटे छोटे लाल दानों का 4 से 5 दिनों में पक जाना: Small red colored infection grows in 4 to 5 days

ये बात ध्यान रखें कि इसके चकत्ते लाल होते हैं और ये अमूमन दाने की तरह ही दिखते हैं। अगर आप इस तरह की परेशानी से दो चार हो रहे हैं तो आज ही अपना इलाज करवाएं। इस परेशानी को कभी भी नजरअंदाज ना करें। ये परेशानी हर प्रकार से कष्टकारी है और इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

शरीर में दर्द एवं ऐंठन: Body ache and other body issues

शरीर में दर्द एवं ऐंठन होने को आप इकलौता कारण नहीं मान सकते हैं क्योंकि ऐसी स्थिति आपको तब भी देखने को मिल सकती है जब आप बुखार में हों या आपकी नींद ना पूरी हुई हो। इसकी वजह से परेशानी बढ़ जाती है जो एक अच्छी बात नहीं है। अगर आपको उपरोक्त परेशानियाँ हैं और अन्य परेशानियाँ भी तो ही आप चेचक के बारे में इलाज कराएं।

सर दर्द होता रहता है: Headache

सर का दर्द जब सरदर्द बन जाता है तो वो परेशानी का सबब होती है। सर में दर्द होना आम है लेकिन जब परेशानी हद से पार हो जाए और आपको उपरोक्त के साथ साथ नीचे दिए गए कारण भी देखने को मिलें तो इसका अर्थ है कि आपको चेचक हो सकता है। डॉक्टर को तुरंत दिखाएं और कमरे में खुद को बंद कर लें। इस स्थिति में हवा कष्टकारी हो जाती है।

मितली आती है या उल्टी का मन करता है: Vomitting

मितली का एहसास होना या उल्टी आने जैसा लगना इस बात का परिचायक है कि आपको परेशानी है। अगर इन सभी लक्षणों को आप खुद में महसूस करें तो इस बात को समझें कि ये चेचक हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और खुद को आइसोलेट कर लें। ये सबसे जरूरी है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla