1 दिन में कैसे छुड़ाए होली का जिद्दी रंग, जानिए 5 घरेलू नुस्खे - 5 Tips To Get Rid Of Color Stains

1 दिन में कैसे छुड़ाए होली का जिद्दी रंग, जानिए 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
1 दिन में कैसे छुड़ाए होली का जिद्दी रंग, जानिए 5 घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

होली के बाद स्कूल या ऑफिस जाने से ना डरें, आपके शरीर पे लगा ज़िद्दी रंग 1 दिन में ही उतर सकता है। जैसा की आप जानते है होली रंगो का त्यौहार है। होली पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलते हैं। इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है। यह रंग आपकी त्वचा के लिए खराब भी हो सकते है। अगर कोई आपको जबरदस्ती ऐसे गहरे और जिद्दी रंग लगा भी दे, जिन्हें आप आम उपायों से नहीं छुटा पा रहे हैं, तो परेशान न हों, ऐसी स्तिथि में आप यहां दिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

1 दिन में कैसे छुड़ाए होली का जिद्दी रंग, जानिए 5 घरेलू नुस्खे - 5 Tips To Get Rid Of Color Stains In Hindi

1. यदि रंग बहुत गहरे हैं तो आप बेसन और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नींबू और बेसन का लेप बनाना होगा आप इसमें दही भी मिला सकती हैं। लेप को रंग लगे हिस्सों पर लगाएं और हल्के हाथों से रंग हटाएं।

2. यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल होली के रंगों से खराब ना हो तो आपको चाहिए कि आप रात को पानी में भीगे हुए आंवले के पानी से सिर धोएं। लेकिन इससे पहले आपको रात को ही बालों में तेल की मसाज करनी होगी और होली के बाद रंग छुड़ाने के दौरान शैंपू से सिर धोएं फिर आंवले के पानी में सिरका मिलाकर बाल धों लें आपके बाल पहले की तरह चमकदार हो जाएंगे।

3. मुल्तानी मिट्टी को रातभर पानी में भिगोकर रखे और जब रंग निकालना हो तब इसमें गुलाब जल, बादाम का तेल, दूध मिलाकर चेहरे पर लगाये और सूखने पर चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

4. दही से अपने चेहरे पर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करे। आपके चेहरे का रंग निकलने लगेगा। इसके बाद पानी से चेहरा साफ़ कर सकते है।

5. मूली का रास होली का रंग निकालने में काफी फायदा करता है। मुली के रस में बेसन या मैदे को मिलाये और इसे चेहरे पर लगाये इससे भी होली का रंग निकल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।