पपीता खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे

पपीता खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे (sportskeeda Hindi)
पपीता खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे (sportskeeda Hindi)

पपीते (Papaya) का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पपीते के साथ-साथ इसके पत्ते और बीज भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इनका इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचार के लिए भी किया जाता है। बता दें, पपीता एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिल जाता है। पपीते में मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही पपीते में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो हमारे डाइजेशन में मदद करते हैं। आइए जानते हैं पपीता खाने के हैरान कर देने वाले फायदे।

youtube-cover

पपीता खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे : 6 Benefit Of Eating Papaya In Hindi

इम्यूनिटी के लिए -

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद माना जाता है। पपीते में विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

पाचन के लिए -

पपीते में फाइबर के गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से पाचन सही रहता है। पपीते में रेचन यानि लैक्सटिव का गुण भी पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।

आंखों के लिए -

पपीते में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है। वहीं, अगर किसी को विटामिन ए की कमी हो जाए तो इसकी वजह से आंखों से जुड़ी समस्या होती है। आंखों के लिए विटामिन ए अच्छा माना जाता है। ऐसे में पपीते को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है।

वजन कम करने के लिए -

आज के समय में कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं। तो ऐसे में रोज पपीता खाएं। पपीते में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन और पेट के लिए अच्छा माना जाता है। पपीते को डाइट में शामिल कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए -

अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो इस समस्या को दूर करने के लिए पपीते को डाइट में शामिल करें। पपीते में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

जलन दूर करने के लिए -

गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को शरीर में जलन की शिकायत रहती है। अगर आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या है तो पपीते का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications