ग्लिसरीन के 6 फायदे और 3 नुकसान-Glycerin Ke Fayde Aur Nuksan

ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
ग्लिसरीन के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन की देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि स्किन की देखभाल सही तरह से न करने की वजह से स्किन बेजान हो जाती है, साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां शुरू हो जाती है। लेकिन अगर आप स्किन की देखभाल करने के लिए ग्लिसरीन (Glycerin) का उपयोग करते हैं, तो यह स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लिसरीन आयली, ड्राई, नॉर्मल सभी स्किनों के लिए लाभदायक साबित होता है। इसलिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कई ब्यूटी क्रीम्स, मॉइश्चराइजर और शैंपू में किया जाता है। लेकिन ग्लिसरीन का इस्तेमाल अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक इस्तेमाल से स्किन पर बुरा असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं ग्लिसरीन के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

ग्लिसरीन के 6 फायदे और 3 नुकसान

ग्लिसरीन के फायदे

1- मौसम बदलने की वजह से या प्रदूषण की वजह से स्किन ड्राई (Dry Skin) हो जाती है, लेकिन अगर आप चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे स्किन मॉइस्चराइज रहती है। साथ ही ग्लिसरीन लगाने से स्किन मुलायम भी बनी रहती है।

2- उम्र से पहले ही चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं, लेकिन अगर आप चेहरे के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा को उम्रदराज होने से बचाया जा सकता है। क्योंकि ग्लिसरीन में एंटी एजिंग गुण पाया जाता है।

3- आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखी जा रही है, लेकिन अगर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि ग्लिसरीन में एंटी एक्ने गुण पाए जाते हैं। इसके लिए कच्चे दूध में ग्लिसरीन को मिलाकर लगाना चाहिए।

4- नाक और ठुड्डी पर ज्यादातर लोगों में ब्लैकहेड्स (Blackheads) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में ग्लिसरीन मिलाकर लगाना चाहिए।

5- स्किन के साथ-साथ ग्लिसरीन का उपयोग बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से बालों में रूसी यानि ड्रैंडफ की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ग्लिसरीन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके लिए ग्लिसरीन को स्कैल्प पर अच्छे से लगाना चाहिए।

6- दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी ग्लिसरीन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिलाकर बालों में लगाना चाहिए, इसको लगाने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर होती है।

ग्लिसरीन के नुकसान

1- ग्लिसरीन का अधिक इस्तेमाल करने से पित्ती निकल सकती है।

2- ग्लिसरीन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती है।

3- ग्लिसरीन का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों में जलन, त्वचा पर सूजन जैसी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।