सर्दियों में अंडा खाने के 6 फायदे और 2 नुकसान

सर्दियों में अंडा खाने के 6 फायदे और 2 नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सर्दियों में अंडा खाने के 6 फायदे और 2 नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है, जो ठंड में शरीर के तापमान को बनाए रखता है। साथ ही अंडा पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। अंडे में आयरन, विटामिन ए, कैरोटेनॉयड्स, फोलेट, विटामिन बी5, फॉस्फोरस, विटामिन बी12, विटामिन डी, ई, के, बी6, कैल्शियम, जिंक और सेलेनियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन अंडे का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं सर्दियों में अंडा खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

youtube-cover

सर्दियों में अंडा खाने के 6 फायदे और 2 नुकसान-6 Benefits And Side Effects Of Eating Eggs In Winter In Hindi

सर्दियों में अंडा खाने के फायदे

1- सर्दियों के दिनों में अगर आप अंडे का सेवन करते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला जिंक और सेलेनियम आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिसका आपका वायरस और बैक्टीरिया से बचाव होता है।

2- ठंड के मौसम में अगर आप रोजाना एक अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को अंदर से गर्माहट पहुंचती है, जिससे शरीर का तापमान बना रहता है।

3- सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। क्योंकि अंडे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है।

4- अगर आप सुबह के नाश्ते में अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर ऊर्जा (Energy) बनी रहती है और कमजोरी महसूस नहीं होती है। क्योंकि अंडा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है।

5- अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना एक अंडे का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

6- सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंडे का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-हाइपरटेंसिव गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

सर्दियों में अंडा खाने के नुकसान

1- सर्दियों के मौसम में अंडे का पीला वाला भाग अधिक मात्रा में खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

2- कई लोगों को अंडे से एलर्जी होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications