दूध में मिलाकर पिएं ईसबगोल, दूर होती है ये 6 समस्याएं-Benefits Of Drinking Isabgol Mixed With Milk

दूध में मिलाकर पिएं ईसबगोल, दूर होती है ये समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं ईसबगोल, दूर होती है ये समस्याएं(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में ईसबगोल मिलाकर (Isabgol Mixed With Milk) पिया है ? ईसबगोल को अंग्रेजी में साइलियम हस्क (Psyllium Husk) कहा जाता है। दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दूध की तरह ईसबगोल भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में ईसबगोल मिलाकर पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ईसबगोल में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन के, विटामिन ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं दूध में ईसबगोल मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

दूध में मिलाकर पिएं ईसबगोल, दूर होती है ये 6 समस्याएं- Benefits Of Drinking Isabgol Mixed With Milk In Hindi

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ईसबगोल में फाइबर पाया जाता है और फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि ईसबगोल में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप दूध में ईसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज दूध में ईसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

दिल को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद

दिल (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप दूध में ईसबगोल मिलाकर पीते हैं, तो इससे दिल संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व शरीर में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को बनाए रखने में दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ईसबगोल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है।

बवासीर में फायदेमंद

अगर किसी को बवासीर (Piles) की शिकायत है, तो उसे दूध में ईसबगोल मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि कब्ज और पेट में खराबी बवासीर का सबसे बड़ा कारण होता है और ईसबगोल और दूध कब्ज और पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है। इसलिए इस मिश्रण का सेवन करने से बवासीर की बीमारी में काफी आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।