सूखे सेब खाने के 6 फायदे- Sukhe Seb Khane Ke Fayde

सूखे सेब खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूखे सेब खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब (Apple) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी सूखे सेब (Dried apples) का सेवन किया है, जी हां सूखे सेब, सूखे सेब का सेवन भी सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है, क्योंकि सेब की तरह ही सूखे सेब भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। सूखे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही सूखे सेब एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सूखे सेब के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सूखे सेब खाने के 6 फायदे

1- सूखे सेब विटामिन सी से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप सूखे सेब का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

2- शरीर में आयरन की कमी के कारण खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप सूखे सेब का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सूखे सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

3- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है, वजन को कंट्रोल करने के लिए सूखे सेब का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सूखे सेब में फैट की मात्रा शून्य होती है और इसमें फाइबर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, तो उसे सूखे सेब का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सूखे सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही सूखे सेब का सेवन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

5- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सूखे सेब का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

6- सूखे सेब का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now