लहसुन के रस के 6 फायदे : Lahsun ke ras ke fayde

 लहसुन के रस के 6 फायदे (फोटो - Sportskeeda hindi)
लहसुन के रस के 6 फायदे (फोटो - Sportskeeda hindi)

लहसुन (Garlic) गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का उपयोग बस सब्जियों में नहीं आता, बल्कि लहसुन कई बीमारियों से बचाने के काम भी आता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन रोजाना करना चाहिए। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते। जिस तरह लहसुन का उपयोग रोजाना किया जाता है, उसी तरह लहसुन के रस (Garlic juice) का भी उपयोग अपनी हेल्थ को सही रखने के लिए कर सकते हैं। लहसुन के रस के कई फायदे होते हैं, यह आपकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाता है और कई बीमारियों से बचाता है। लहसुन के रस के क्या-क्या फायदे होते हैं, यह हम आपको इस लेख में बताएंगे -

लहसुन के रस के 6 फायदे

1. लहसुन के रस को शहद (Honey) के साथ मिलाकर सेवन करने से अस्थमा (Asthma) के मरीजों को आराम मिलता है। यह लंग्स में जमे हुए कफ को पिघला कर बाहर निकालता है और लंग्स को मजबूत बनाता है। जिससे अस्थमा में आराम मिलता है

2. अगर आपको जुकाम (cold) है, तो 3 से 4 कली लहसुन को एक ग्लास पानी में उबालकर इसका सेवन करें, इससे जुकाम में बहुत हद तक आराम मिलेगा। क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है जिसका जुकाम में सेवन करना लाभकारी होता है।

3. लहसुन के जूस का सेवन करने से हार्ट (Heart) संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। जिससे हमारा हार्ट हेल्दी रहता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह 3 से 4 कलीयों को पीसें, उसका रस निकाले और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को जमने से बचाया जा सकता है।

4. जिन लोगों को बालों के झड़ने (Hair fall) की समस्या रहती है, उन्हें लहसुन के रस का उपयोग करना चाहिए। लहसुन में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प (Scalp) में हुए किसी भी तरह के इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है।

लहसुन का रस बालों में रुसी (Dandruff) की समस्या से भी निजात दिलाने का काम करता है। बस आपको करना होगा कि लहसुन के रस को स्कैल्प पर लगाना होगा और करीब आधा घंटा इसे छोड़ देना होगा, फिर आधे घंटे के बाद शैंपू से अपने बालों को धोलें। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी और रुसी से छुटकारा मिलेगा।

5. लहसुन का जूस खून को पतला रखने के काम आता है। जिससे हार्ट अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है। यह हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

6. जिन लोगों को पिंपल्स की समस्या होती है, वह लोग लहसुन के जूस को पिंपल्स (Pimple) पर लगाएं। इससे जल्द ही पिंपल्स से राहत मिलेगी। लहसुन के जूस को लगाने के साथ- साथ इसका सेवन भी करें, क्योंकि लहसुन के रस में एंटी-बैक्टीरियल (Anti-Bacterial) गुण पाए जाते हैं जो अंदरुनी बैक्टीरिया को खत्म करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now