त्वचा के लिए घी के 6 फायदे- Skin Ke Liye Ghee Ke Fayde

त्वचा के लिए घी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्वचा के लिए घी के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

घी (Ghee) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं घी सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को काफी लाभ पहुंचाते हैं। घी में विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन के जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए चेहरे पर घी का फेस पैक लगाने से पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी कई परेशानियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं त्वचा के लिए घी के क्या-क्या फायदे होते हैं।

त्वचा के लिए घी के 6 फायदे

1- घी का उपयोग त्वचा की रंगत में निखार (Glowing Skin) लाने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि घी में विटामिन ई मौजूद होता है। इसलिए चेहरे पर घी लगाने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है। इसके लिए चदंन पाउडर में घी मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर 10 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए

2- ऑयली स्किन (Oily Skin) वालों के लिए घी और बेसन का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर मौजूद अधिक तेल निकल जाता है। इसके लिए घी में एक चम्मच बेसन और कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर साफ पानी से चेहरा धो लेना चाहिए।

3- पिंपल्स (Pimples) की शिकायत को दूर करने के लिए शहद और घी का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस फेस पैक को लगाने से पिंपल्स की शिकायत दूर होती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच घी में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए। फिर 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।

4- दाग धब्बों की शिकायत को दूर करने के लिए हल्दी और घी का फेस पैक काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो दाग धब्बों को दूर करते हैं। इसके लिए एक चम्मच घी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाना चहिए। फिर 10 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लेना चाहिए।

5- त्वचा को मॉइस्चराइज (moisturize) करने के लिए भी घी का उपयोग किया जाता है। क्योंकि घी में मॉइस्चराइजिंग गुण पाया जाता है। इसलिए अगर किसी की स्किन ड्राई होती है, तो उसके लिए घी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए चेहरे को पहले गुलाब जल से साफ कर लेना चाहिए, फिर चेहरे पर घी लगाना चाहिए।

6- घी का उपयोग जलने और कटने जैसे घावों पर भी किया जाता है। घाव पर घी लगाने से घाव जल्दी भर जाता है। इसके लिए घी में शहद मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।