सहजन के तेल के 6 फायदे- Sahjan Ke Tel Ke Fayde

सहजन के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन के तेल के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन (Moringa) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए सहजन का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सहजन की पत्तियों के साथ-साथ सहजन का तेल (Moringa Oil) भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां सहजन के तेल का सेवन कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि सहजन के तेल में विटामिन ए, विटामिन सी,, कैल्शियम, आयरन, डायटरी फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सहजन के तेल के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सहजन के तेल के 6 फायदे

1- शरीर में दर्द और सूजन की शिकायत होने पर सहजन के तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

2- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्चचाप को कंट्रोल करने के लिए सहजन के तेल का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि सहजन के तेल में पोटैशियम मौजूद होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके लिए आप खाना पकाने के लिए सहजन के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

3- शरीर में बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों की जड़ होता है, इसलिए बढ़ते मोटापा को कंट्रोल करना जरूरी होता है, मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अगर आप सहजन के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल होता है।

4- सहजन का तेल ड्राई स्किन (Dry Skin) वालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सहजन के तेल में विटामिन-ए और विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप त्वचा पर सहजन का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा मुलायम बनी रहती है।

5- डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या एक आम समस्या है, डैंड्रफ की शिकायत होन पर बालों में खुजली होने लगती है और बाल भी कमजोर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप बालों में लगाने के लिए सहजन के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे डैंड्रफ की शिकायत दूर होती है।

6- सहजन का तेल विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप सहजन के तेल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।