कूटू के 6 उपयोग और 3 फायदे - 6 Uses and 3 Benefits of Kuttu

कूटू के 6 उपयोग और 3 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
कूटू के 6 उपयोग और 3 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

कूटू या कुट्टू को बकव्हीट (Buckwheat) के नाम से भी जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम फैगोपाइरम एस्कलूलेंट हैं। यह पोलीगोनेसिए फैमिली से संबंध रखता है। कूटू के बीजों को पीसकर कूटू का आटा बनाया जाता है। कूटू औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसकी गिनती ग्लूटेन-फ्री (Gluten free) आहार में होती है। कूटू स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए गुणकारी भी होता है। इस लेख में कूटू के उपयोग और फायदों के बारे में जानकारी दी गयी है।

कूटू के 6 उपयोग और 3 फायदे

कूटू का उपयोग : Kuttu Ka Upyog In Hindi

1. कूटू का आटा स्वादिष्ट होने के साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। कूटू से कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

2. कूटू के आटे का इस्तेमाल परांठे बनाने के लिए भी किया जा सकता है।

3. कूटू के आटे से इडली व डोसा, पूड़ियाँ व पकोड़े बनाये जा सकते हैं।

4. कूटू के आटे का उपयोग हलवा बनाने में भी किया जा सकता है।

5. नवरात्र के दौरान व्रत में कूटू का सेवन किया जाता है।

6. ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कूटू का इस्तेमाल सहायक हो सकता है।

कूटू के फायदे : Kuttu Ke Fayde In Hindi

1. मजबूत हड्डियों के लिए (for strong bones)

कूटू का आटा हड्डियों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक माना जाता है। कूटू के आटे में उपलब्ध मैग्नीज हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर में कैल्शियम के और शोषण को बढ़ाने में सहायता कर सकता है। हड्डियों में आस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है, ऐसे में यह हड्डियों के लिए मददगार माना जा सकता है।

2. प्रोटीन का अच्छा स्रोत (good source of protein)

कूटू में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है। प्रोटीन का उपयोग हार्मोन एंजाइम और शरीर के अन्य रसायनों को बनाने के लिए सहायक होता है तथा हड्डियों, त्वचा, मांसपेशियों, ब्लड सेल्स के विकास के लिए भी प्रोटीन की जरूरत पड़ सकती है।

3. ह्रदय स्वास्थ्य के लिए (for heart health)

कूटू के लाभ हृदय स्वास्थ्य के लिए देखे गए हैं। कूटू का सेवन शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम कर दिल की बीमारियों से बचाव करने में सहायक हो सकता है। कूटू में उपलब्ध पोषक तत्व शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में लाभकारी हो सकते हैं। इसमें रूटीन नामक कंपाउंड हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सहायक हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar