गाजर के 6 उपयोग, 8 फायदे

गाजर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गाजर के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दियों के मौसम में गाजर का उपयोग हलवा, सब्जी जैसे व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। जी हां गाजर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गाजर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

गाजर के 6 उपयोग, 8 फायदे-Uses And Benefits Of Carrot In Hindi

गाजर के उपयोग

1- गाजर का स्वादिष्ट हलवा बनाया जा सकता है।

2- गाजर का उपयोग अचार बनाने के लिए कर सकते हैं।

3- गाजर का उपयोग सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं।

4- गाजर का सूप और जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।

5- गाजर का पराठा, चीला, केक बना कर भी सेवन सकते हैं।

6- गाजर का सलाद भी खाया जा सकता है।

गाजर के फायदे

1- गाजर में बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) तेज होती है। साथ ही आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

2- गाजर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो यह हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधी बीमारी का जोखिम कम होता है।

3- गाजर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

4- गाजर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

5- गाजर में पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

6- गाजर में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं। साथ ही स्किन भी हेल्दी (Healthy Skin) रहती है।

7- गाजर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, इसलिए गाजर का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

8- गाजर में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी पाई जाती है। इसलिए अगर आप गाजर का सेवन करते हैं, तो इससे वजन (Weight) कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications