मटके का पानी पीने के 7 फायदे और 2 नुकसान- Matke Ka Pani Pine Ke Fayde Aur Nuksan

मटके का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मटके का पानी पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग ठंडा पानी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन फ्रिज का पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कई बीमारियां हो सकती है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में मटके (Matka) के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचता है, मटके का पानी पीने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि मटका मिट्टी से बनता है और मिट्टी में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन मटके का पानी पीने के कई फायदे होते हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं मटके का पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मटके का पानी पीने के 7 फायदे और 2 नुकसान

मटके का पानी पीने के फायदे

1- मटके का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- गर्मी के मौसम में अक्सर कर लोगों को लू (Loo) लग जाती है, जिसकी वजह से बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो इससे आप लू से बच सकते हैं।

3- गले में खराश की शिकायत होने पर फ्रिज का पानी काफी नुकसान करता है, लेकिन अगर आप मटके के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे गले में खराश की शिकायत दूर होती है।

4- जिन लोगों को एनीमिया (Anemia) की शिकायत होती है, उनके लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिट्टी में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप मटके का पानी पीते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

5- मटके का पानी पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी पीने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत दूर होती है, साथ ही पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है।

6- मटके के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।

7- शरीर में दर्द की शिकायत दूर होने पर मटके के पानी का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

मटके का पानी पीने के नुकसान

1- जो लोग मटके के पानी का सेवन करते हैं, उन्हें इस बात का ध्यान रखना जरूरी होता है कि मटका साफ रहें, अगर मटका गंदा रहेगा तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

2- ज्यादा दिनों तक एक ही मटके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर आप एक ही मटके का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके अंदर बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।