अंगूर का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान-Angur Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

अंगूर का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अंगूर (Grapes) एक ऐसा फल जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, अंगूर खाना भी कई लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि अंगूर खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ अंगूर ही नहीं बल्कि अंगूर के जूस (Grapes Juice) का सेवन भी स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि अंगूर का जूस पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए अंगूर का जूस पीने से कई बीमारियां दूर होती है। अंगूर के जूस में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई, के, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन अंगूर के जूस का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अंगूर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अंगूर का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान

अंगूर का जूस पीने के फायदे

1- अंगूर का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंगूर के जूस का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपके शरीर को वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत मिल जाती है।

2- माइग्रेन (Migraine) की समस्या आजकल एक आम समस्या बन गई है, लेकिन अगर आप अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो इस समस्या से काफी हद तक आराम पा सकते हैं। इसके लिए एक गिलास अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए।

3- अंगूर के जूस का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के जूस में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई मौजूद होता है, इसलिए इसके जूस का सेवन करने से पिंपल्स, झुर्रियों जैसी स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

4- अंगूर के जूस का सेवन बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के जूस विटामिन्स से भरपूर होते हैं, इसलिए इस जूस का सेवन करने से बाल घने और मजबूत होते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।

5- अंगूर के जूस का सेवन हृदय (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इस जूस का सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है।

6- अंगूर के जूस का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के जूस में कॉपर, आयरन और मैंगनीज़ की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के निर्माण और उन्हें मजबूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही अंगूर के जूस का सेवन करने से गठिया जैसी बीमारी का खतरा भी कम होता है।

7- अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको अंगूर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंगूर के जूस में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

अंगूर का जूस पीने के नुकसान

1- अंगूर के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया यानि दस्त की शिकायत हो सकती है।

2- अगर किसी को एसिडिटी (Acidity) की शिकायत है, तो उसे अंगूर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से एसिडिटी की शिकायत बढ़ सकती है।

3- जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत होती है, उनको अधिक मात्रा में अंगूर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now