बेर खाने के फायदे और नुकसान

बेर खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
बेर खाने के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

बेर कई औषधीय गुणों से भरपूर है। बेर में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे - विटामिन, खनिज और शर्करा से युक्त होता है। बेर का सेवन उचित मात्रा में करने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। बेर खाने के फायदे वजन कम करने, हृदय स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ाने, कैंसर रोकने, रक्‍तचाप नियंत्रित करने, पेट की समस्‍याओं आदि के लिए होते हैं। लेकिन जहां बेर के फायदे हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए जानते हैं बेर के फायदे और नुकसान।

youtube-cover

बेर खाने के फायदे : Benefits Of Ber In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए -

अगर किसी व्यक्ति के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune system) कमजोर है, तो ऐसे में अगर बेर का सेवन किया जाए तो फायदा मिलता है।

पाचन तंत्र और कब्ज के लिए -

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है,उनके लिए रोजाना बेर का सेवन करना लाभकारी होता है। इसके सेवन से कब्ज की परेशानी राहत मिल सकती है।

मस्तिष्क विकास के लिए -

अगर कोई व्यक्ति बेर का सेवन करता है, तो इससे उसके मस्तिष्क विकास में मदद मिलती है।

तनाव की समस्या दूर करने के लिए -

तनाव, अनिद्रा जैसी बीमारियों में बेर बहुत उपयोगी है।

दांत और हड्डियों के लिए -

बेर में मौजूद कैल्शियम व्यक्ति के दांतों और हड्डियों को मजबूत करता है। इसके लिए व्यक्ति को रोजाना बेर का सेवन करना चाहिए।

लिवर के लिए -

अगर किसी व्यक्ति को लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं, तो इसमें बेर का सेवन बहुत उपयोगी होता है।

वजन कम करने के लिए -

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए बेर खाना फायदेमंद होता है। क्‍योंकि बेर में कोलेस्‍ट्रॉल बहुत ही कम मात्रा में होता है। इसके अलावा बेरी में फाइबर और प्रोटीन भी अच्‍छी मात्रा में होता है। जिसके कारण यह आपको उचित ऊर्जा दिलाने में सहायक होते हैं।

बेर खाने के नुकसान : Side Effects Of Ber In Hindi

1 . लेटेक्स से एलर्जी होने पर भी व्यक्ति को बेर का सेवन नही करना चाहिए।

2 . पेट की गैस और सूजन से पीड़ित लोगों को बेर का सेवन करने से बचना चाहिए।

3 . लो फाइबर डाइट का पालन करने वाले लोगों को बेर का सेवन करने से बचना चाहिए।

4 . जिन लोगों को मधुमेह की बीमारी से उन लोगों को बेर का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now