पाइनएप्पल जूस के 7 फायदे और 4 नुकसान-Pineapple Juice Ke Fayde Aur Nuksan

पाइनएप्पल जूस के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पाइनएप्पल जूस के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में पाइनएप्पल जूस (Pineapple Juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पाइनएप्पल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसके जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। पाइनएप्पल जूस में कैल्शियम, मिनरल, मैग्नीज, एंटी-इंफ्लेमेटरी, फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन पाइनएप्पल जूस का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं पाइनएप्पल जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

पाइनएप्पल जूस के 7 फायदे और 4 नुकसान

पाइनएप्पल जूस के फायदे

1- पाइनएप्पल जूस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप पाइनएप्पल जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- पाइनएप्पल जूस का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही कैलोरी भी कम होती है। इसलिए इस जूस का सेवन करने से वजन कम होता है।

3- अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों के लिए पाइनएप्पल जूस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से अर्थराइटिस से होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

4- पाइनएप्पल जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पाइनएप्पल में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

5- पाइनएप्पल जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

6- पाइनएप्पल का जूस हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

7- पाइनएप्पल जूस का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पाइनएप्पल जूस में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं, साथ ही स्किन को हेल्दी भी रखने में मदद करते हैं।

पाइनएप्पल जूस के नुकसान

1- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को पाइनएप्पल जूस का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके अधिक सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

2- पाइनएप्पल जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द, एसिडिटी, डायरिया जैसी समस्या हो सकती है

3- पाइनएप्पल जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी (Vomiting) की शिकायत हो सकती है।

4- गर्भवती महिलाओं को भी पाइनएप्पल जूस का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।