इम्युनिटी बढ़ाए मोटी इलाइची, जानिए अन्य 7 फायदे

इम्युनिटी बढ़ाए मोटी इलाइची, जानिए अन्य 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
इम्युनिटी बढ़ाए मोटी इलाइची, जानिए अन्य 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

भारतीय रसोई में मोटी इलाइची (Black cardamom) कई वर्षों से उपयोग की जाती है, इसका इस्तेमाल मसाला से लेकर मिठाइयों तक में किया जाता है। इसके बीजों का इस्तेमाल मसालों के रूप में करते हैं। मोटी इलाइची का इस्तेमाल व्यंजन को स्वादिष्ट बनाता है। आयुर्वेद के अनुसार मोटी इलाइची पित्त शांत, नींद लाना तथा भोजन में रूचि पैदा करने का काम कर सकती है। यह हार्ट और लिवर को स्वस्थ बनाती है।

इसको खाने से भूख बढ़ती है और भोजन सही से पचता है। यह अन्य कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक है। मोटी इलायची के कई औषधीय गुण होते हैं जो मानव शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। मोटी इलाइची में कई पोषक तत्व, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन C, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। इस लेख में मोटी इलाइची के फायदे बताये गए हैं, जानने के लिए अंत तक लेख को पढ़ें।

इम्युनिटी बढ़ाए मोटी इलाइची, जानिए अन्य 7 फायदे

1. मोटी इलाइची हमारी त्वचा के लिए लाभदायक होती है, यह त्वचा की चमक बरकरार रखती है।

2. मोटी इलाइची का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है, यह मानव शरीर के अंदर से कई टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

3. मोटी इलाइची मुंह के बीमारियों में किसी अमृत से कम नहीं है क्योंकि यह मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है जो दांतो की सड़न, सांसो की बदबू और मसूड़ों से खून आने जैसी कई बीमारियों में अहम भूमिका निभाते हैं।

4. मोटी इलाइची के अंदर उपलब्ध जरूरी पोषक तत्व कैंसर के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। इसकी एंटी-ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी कैंसर सेल्स को शरीर के अंदर बढ़ने से रोकती है।

5. मोटी इलाइची सांस लेने से संबंधी बीमारियों को दूर रखने में सहायता करती है। यदि किसी को अस्थमा, फेफड़े में संकुचन जैसी कोई समस्या है तो मोटी इलाइची का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होगा। सर्दी खांसी में भी इसका सेवन करना अच्छा होता है।

6. इसमें मौजूद विटामिन C हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए रखने में सहायता करती है। मोटी इलायची में उपलब्ध विटामिन C इम्यून सिस्टम के साथ हमारे पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाती है जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य रहती है और अंगो का काम सही से होता है।

7. मोटी इलाइची स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण, विटामिन C और पोटेशियम जैसे मिनरल हमारे स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं, यह खून के प्रवाह को सामान्य रखते हैं और त्वचा को ताजा करते हैं तथा उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा रखते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।