सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे, जानें कैसे बनाएं

सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे(sportskeeda Hindi)
सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे(sportskeeda Hindi)

दालचीनी की चाय (Cinnamon Tea) का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने और उन्हें दूर रखने में बहुत फायदेमंद है। बता दें, दालचीनी कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, नियासिन, थायमिन और लाइकोपीन जैसे शरीर के लिए पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने में भी बहुत लाभकारी है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीते हैं तो इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं। जानते हैं इसके बारे में।

youtube-cover

सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे, जानें कैसे बनाएं : 7 Benefits Of Cinnamon Tea How To Make In Hindi

वजन घटाने में मददगार है -

अगर आप अपनी सुबह की शुरुआत दालचीनी की चाय से करते हैं, तो इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।

अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग नहीं होती है -

दालचीनी की चाय कुछ मीठा या जंक फूड्स की क्रेविंग को रोकने में मदद करती है। इसमें सीलोन दालचीनी की चाय बहुत लाभकारी है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है -

दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में टॉक्सिन्स और फ्री रेडिकल्स से लड़ने मदद करते हैं। साथ ही यह त्वचा पर कील-मुंहासे, दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है -

आज के समय में लोगों को ज्यादा चिंता और तनाव से लड़ना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए दालचीनी की चाय बहुत मदद करती है। यह चाय दिमाग को शांत करती है और ब्रेन फंक्शन को बढ़ावा देती है। साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने में भी सहायक है।

पीरियड्स में फायदेमंद है -

अगर महिलाएं पीरियड्स से कुछ दिन पहले नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीती हैं, तो इससे पीएमएस के लक्षणों के साथ ही पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से भी छुटकारा मिलता है।

बैक्टीरियल इन्फेक्शन में लाभकारी है -

दालचीनी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण, एलर्जी, खुजली और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए व्यक्ति को रोजाना सुबह इस चाय का सेवन करना चाहिए।

ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है -

डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी की चाय पीना बहुत लाभकारी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications