संतरे का जूस पीने के 7 फायदे- Santre Ka Juice Pine Ke 7 Fayde

संतरे का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
संतरे का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरा (Orange) एक ऐसा फल है, जो खाने में खट्टा-मीठा लगता है। ज्यादातर लोगों को संतरे का सेवन पसंद भी होता है। साथ ही संतरे का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं संतरे के साथ-साथ संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। जी हां संतरे के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि संतरे का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। संतरे के जूस में विटामिन-सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। आइए जानते हैं संतरे का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

संतरे का जूस पीने के 7 फायदे

1- संतरे के जूस में जिंक आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को मजबूत बनाते हैं। जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए रोजाना एक गिलास संतरे के जूस का सेवन करना चाहिए।

2- संतरे के जूस का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। संतरे के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आंख संबंधी परेशानियां भी दूर होती है।

3- संतरे के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि संतरे के जूस में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

4- संतरे के जूस का सेवन पेट के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को बेहतर बनाता है। साथ ही कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है।

5- संतरे के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी और विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप संतरे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही त्वचा भी हेल्दी रहती है।

6- संतरे के जूस का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि संतरे के जूस में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करते हैं।

7- संतरे के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now