अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें प्रतिदिन दही का सेवन, जानिये 7 फायदे - Benefits Of Eating Curd Everyday

अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें प्रतिदिन दही का सेवन, जानिये 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें प्रतिदिन दही का सेवन, जानिये 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

दही (curd) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। प्रतिदिन दही खाने से पाचन क्रिया सही रहती है। दही में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। प्राचीन काल से ही दही का बड़ा महत्व है। कोई भी शुभ कार्य होता है, तो दही का उपयोग जरूर होता है। दही दूध के मुकाबले ज्यादा लाभ पहुंचाता है। इसमें दूध की अपेक्षा कैल्शियम ज्यादा पाया जाता है। दही आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

प्रतिदिन दही खाने से डाइजेशन अच्छा रहता है और खुलकर भूख भी लगती है। जिन लोगों को पेट की समस्या है, जैसे अपच, भूख ना लगना आदि, उन्हें दही का सेवन करना चाहिए। दही का इस्तेमाल लस्सी, छाछ आदि बनाकर किया जाता है। दही में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं। इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो इसे सुपरफूड की कैटेगरी में ले जाते हैं। दही शरीर को तरोताजा रखने में भी सहायता करता है, जिन लोगों को हार्ट से संबंधित समस्या रहती है उन्हें दही खाने का सलाह दी जाती है। इस लेख में प्रतिदिन दही खाने के फायदे बताये गए हैं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें प्रतिदिन दही का सेवन, जानिये 7 फायदे - Benefits Of Eating Curd Everyday In Hindi

1. वजन घटाने में लाभदायक (beneficial in weight loss)

दही वजन घटाने में सहायक है। इसे वजन घटाने के लिए सबसे अच्छे फूड्स में से एक माना जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर में कॉर्टिसोल और स्टेरॉयड हार्मोन को बढ़ने से रोकता है जो मोटापे के बढ़ते खतरे को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

2. दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाएं (strengthen teeth and bones)

दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है बल्कि इसमें फास्फोरस भी होता है। यह दोनों पोषक तत्व हमारी हड्डियों के साथ-साथ दांतों के लिए भी लाभदायक होते हैं। दही अर्थराइटिस को भी रोकने में सहायता करता है।

3. इम्युनिटी को बढ़ाता है (boosts immunity)

दही सबसे अच्छे प्रोबायोटिक फूड्स में से एक है। इसमें उपलब्ध माइक्रोऑर्गेनिज्म हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। दही एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है। दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

4. बालों और त्वचा के लिए लाभदायक (beneficial for hair and skin)

दही का उपयोग होम रेमेडी की तरह बालों और त्वचा को साफ करने के लिए होता है। इसके लिए आपको दही बेसन और नींबू का पेस्ट बना लें और इसे आप अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। दही ब्लीच का काम करता है, जिससे आपका चेहरा ग्लो करता है। दही का उपयोग आप चमकदार बालों के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दही को बालों में लगाने के बाद आधे घंटे तक छोड़ दे। इसके बाद पानी से बालों को धो लें। इससे आपके बालों में चमक आ जाएगी।

5. डाइजेशन सही रखता है (improves digestion)

दही में लैक्टोज होता है जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसे में जिन लोगों का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है। उनके लिए यह बहुत लाभदायक है क्योंकि दही को आसानी से पचाया जा सकता है।

6. मुंह के छालों को दूर करता है (treats mouth ulcers)

दही मुंह के छालों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप दही को शहद में मिलाकर छाले पर लगाएं या फिर दही का भोजन के साथ इस्तेमाल करें। दोनों तरह से उपयोग करने पर आपको छालों में लाभ मिलेगा।

7. हृदय रोग में लाभदायक (beneficial in heart disease)

दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के इस्तेमाल से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, गुर्दे की बीमारियां आदि ठीक होती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar