कच्चे लहसुन खाने के यह 7 फायदे जानकार आप रह जायेंगे हैरान - Benefits Of Eating Raw Garlic 

कच्चे लहसुन खाने के यह 7 फायदे जानकार आप रह जायेंगे हैरान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
कच्चे लहसुन खाने के यह 7 फायदे जानकार आप रह जायेंगे हैरान (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

लहसुन (Garlic) का उपयोग आमतौर पर खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन कच्चा लहसुन खाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। लहसुन का इस्तेमाल हर किसी के लिए लाभदायक होता है। आयुर्वेद के अनुसार कच्चे लहसुन का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी और जुकाम में राहत मिलती है। लहसुन को सुबह खाली पेट खाने से बहुत सी बीमारियां दूर होती हैं। इसके रेगुलर उपयोग से हमें कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल के गुण भी पाए जाते हैं। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिस कारण यह बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है। लहसुन शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। इस लेख में कच्चे लहसुन के फायदे बताये गए हैं।

कच्चे लहसुन खाने के यह 7 फायदे जानकार आप रह जायेंगे हैरान - Benefits Of Eating Raw Garlic In Hindi

1. त्वचा को स्वस्थ रखता है (keeps skin healthy)

लहसुन त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट (Anti-oxidant) पाया जाता है, जो त्वचा में निखार लाने में सहायता करता है। साथ ही यह त्वचा में नमी भी बनाए रखता है।

2. दांतों के लिए लाभदायक (beneficial for teeth)

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल (anti-bacterial) गुण पाए जाते हैं जिस कारण यह दातों में सड़न जैसी समस्या नहीं होने देता है और आपके दांत मजबूत रहते हैं।

3. पाचन के लिए लाभदायक (beneficial for digestion)

अगर किसी को कब्ज और गैस जैसी समस्या है, तो उसे प्रतिदिन सुबह कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत और पेट साफ रखने में सहायता करता है।

4. डायबिटीज के खतरे को कम करता है (lowers the risk of diabetes)

कच्चा लहसुन खाने से ब्लड में ग्लूकोस लेवल (glucose level) नियंत्रित रहता है। यह शरीर में ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित कर शुगर के खतरे को कम करता है।

5. वजन को नियंत्रित रखता है (controls weight)

आजकल के समय में वजन बढ़ना एक आम बात है। बदलते लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग इस समस्या से परेशान हैं। अगर आप भी वजन बढ़ने से परेशान है तो सुबह उठकर खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करें। यह आपके वजन को तेजी से घटाने में सहायता करेगा।

6. मानसिक स्वास्थ्य के लिए (good for mental health)

लहसुन का इस्तेमाल करने से तनाव चिंता थकान और अनिद्रा में कमी आती है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन लहसुन खाएं तो उनके मानसिक स्वास्थ्य (mental health) में सुधार होता है।

7. औषधीय गुणों से भरपूर (full of medicinal properties)

सल्फर यौगिकों (sulfur compounds) की वजह से लहसुन गुणकारी होता है। लहसुन की कली को खाने से सल्फर यौगिक बनते हैं। सल्फर यौगिकों से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है, ये यौगिक हृदय स्वास्थ्य मे सुधार करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।