भीगी हुई किशमिश खाने के 7 फायदे

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूखे मेवे में किशमिश (Raisin) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन अगर आप भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को दो गुना फायदा पहुंचाते हैं। जी हां भीगी हुई किशमिश (Soaked Raisin) स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभकारी साबित होती है, क्योंकि किशमिश को भिगोकर रखने से इसके गुण बढ़ जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। बता दें कि भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अनगिनत फायदा पहुंचाते हैं, तो आइए जानते हैं भीगी हुई किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

भीगी हुई किशमिश खाने के 7 फायदे- Benefits Of Eating Soaked Raisins In Hindi

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत हार्ट के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भीगी किशमिश का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

भीगी हुई किशमिश में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पेट साफ होता है, कब्ज (Constipation) की समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

भीगी किशमिश का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट होती है, क्योंकि भीगी किशमिश विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है, जो आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।

शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मददगार

किशमिश में फ्रुक्टोज और ग्लूकोज उच्च मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है और दिनभर कमजोर और सुस्ती महसूस नहीं होती है।

एनीमिया में फायदेमंद

एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून की कमी आयरन की कमी के कारण होती है और किशमिश में आयरन की भरपूर होती है, इसलिए एनीमिया की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना भीगी किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखन के लिए भीगी हुई किशमिश का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि भीगी किशमिश में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही इसके सेवन हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

भीगी हुई किशमिश का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भीगी किशमिश में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी (Eyesight) में सुधार करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications