पुदीने की चटनी के 7 फायदे 

पुदीने की चटनी के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
पुदीने की चटनी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अपनी खुशबू से सबको अपनी ओर खिचने वाला हरा-हरा पुदीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग पुदीने का उपयोग कई तरीके से करते हैं। खासतौर पर पुदीने की चटनी और पानी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, बता दें, पुदीने mint leaves benefits in hindi की पत्तियां कैलोरी में कम होती हैं और इनमें प्रोटीन और वसा की मात्रा काफी कम होती है। इतना ही नहीं इसमें आयरन iron, पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन ए vitamin A, विटामिन सी Vitamin C, और बी-कॉमप्लेक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं पुदीना की चटनी खाने के फायदे।

youtube-cover

पुदीने की चटनी के 7 फायदे : 7 Benefits Of Pudina Chutney In Hindi

सिरदर्द - अगर किसी व्यक्ति के सिर में दर्द Head ache की समस्या हो रही है तो इसे दूर करने के लिए पुदीने की चटनी का सेवन किया जा सकता है। बता दें, पुदीना सिरदर्द को भी ठीक करने में मदद कर सकता है।

पाचन - पुदीने की चटनी के सेवन से पाचन तंत्र Digestive system को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, पुदीने में एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए - जब भी किसी व्यक्ति के शरीर में कोई बीमारियां होती है, वह किसी ना किसी रूप में लिवर Liver से अवश्य जुड़ी हुई होती हैं। क्योंकि लिवर हमारे पाचनतंत्र का एक सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसलिए अगर आप लिवर को सही रखना चाहते हैं तो ऐसे में पुदीने का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप पुदीना पत्तियों की चटनी बनाकर खा सकते हैं।

एक्ने की समस्या दूर करने में मदद मिलती है - पुदीना सेहत के साथ-साथ व्यक्ति की सुंदरता को निखारने में भी सहायक होता है। जिन लोगों को चेहरे पर पिंपल, ऐक्ने और ब्लैक या वाइट हेड्स की समस्या होती है, उन्हें अपने चेहरे पर पुदीना पत्तियों का लेप लगाना चाहिए। साथ ही अपने खाने में भी पुदीना का उपयोग करना चाहिए।

नई मां के लिए लाभकारी - अगर कोई महिला छोटे बच्चे को दूध Breastfeed Milk पिलाती है, तो उनके लिए पुदीने का रस लाभकारी होता है।

वजन कम करने के लिए - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए पुदीने की चटनी को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इससे वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। एक अच्छा मेटाबॉलिज्म वजन घटाने में मदद कर सकता है।

खांसी-जुकाम की समस्या में - पुदीने की चटनी के सेवन से नाक, गले और फेफड़ों को साफ किया जा सकता है। दरअसल पुदीने में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पुरानी खांसी के कारण होने वाली जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।