छाती में गैस के 7 लक्षण, 4 कारण और 4 इलाज - Chaati Mein Gas Ke 7 Lakshan, 4 Kaaran Aur 4 Ilaaj

छाती में गैस के लक्षण, कारण और इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)
छाती में गैस के लक्षण, कारण और इलाज (फोटो - sportskeedaहिंदी)

यदि आपकी छाती में तेज दर्द होता है और आप इसे हार्ट अटैक मान लेते हैं तो आपको बता दें कि यह दर्द गैस के कारण भी हो सकता है। छाती में गैस चढ़ना भी हार्ट अटैक के दर्द जैसा दर्दनाक हो सकता है। लेकिन क्या आप इसके पीछे के लक्षणों और कारणों के बारे में अवगत हैं? इस लेख के माध्यम से आप छाती में गैस बनने के लक्षण, कारण और उनके घरेलू इलाज के बारे में जान पाएंगे।

छाती में गैस के 7 लक्षण, 4 कारण और 4 इलाज

छाती में गैस के लक्षण : Symptoms Of Gas In The Chest In Hindi

1. गैस फंसी हुई महसूस होना,

2. जकड़न महसूस होना,

3. सीने में दर्द होना,

4. घबराहट होना,

5. गैस पास होना,

6. खट्टी डकार आना,

7. सीने में भारीपन महसूस करना।

छाती में गैस के कारण : Causes Of Gas In The Chest In Hindi

1. लैक्टोज इनटॉलेरेंस (Lactose intolerance)

छाती में गैस के दर्द के लिए फ़ूड इनटॉलेरेंस जिम्मेदार होती है। यदि आप लैक्टोज इनटॉलेरेंस से पीड़ित हैं, तो दूध से बनी चीज़ें गैस बनने के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं जिसके कारण छाती में तेज़ दर्द हो सकता है।

2. दवाओं से होने वाले साइड-इफ़ेक्ट (Side-effects from drugs)

दवाओं के दुष्प्रभावों के कारण भी छाती तक गैस पहुंच सकती है। यदि आपको कोई रोग है, जिसका उपचार चल रहा हो या हाल ही में किसी ऑपरेशन से गुजरना पड़ा हो, तो ऐसे में भी छाती में गैस फंस सकती है।

3. आँतों में इन्फेक्शन (Intestinal infection)

आंत का इन्फेक्शन जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस या क्रोहन, आपकी समस्या के पीछे का मुख्य कारण हो सकता है। इनके कारण पाचन क्रिया प्रभावित होती है और छाती तक गैस पहुंच सकती है।

4. फूड पोइज़निंग (Food poisoning)

फूड पोइज़निंग से छाती में गैस हो सकती है। यह हानिकारक बैक्टीरिया या परजीवी युक्त भोजन खाने के कारण होता है। उल्टी आना, पेट में दर्द, जी मिचलाना, बुखार होना अन्य लक्षण हो सकते हैं।

छाती में गैस के लिए इलाज : Remedies For Gas In Chest In Hindi

1. नींबू और गर्म पानी (Lemon and Hot water)

स्वास्थ्य के लिए नींबू लाभकारी होता है। यह पेट में जाकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड के निर्माण को बढ़ावा देता है जो पाचन में मददगार है। गैस बनने पर गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से लाभ मिलते हैं।

2. लहसुन (Garlic)

पेट सम्बंधित सभी समस्याओं में लहसुन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप लहसुन की कलियों का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन गैस बनने से रोकेगा और पाचन क्रिया मजबूत करने में मदद करेगा।

3. अदरक का सेवन करें (Ginger)

छाती में गैस की समस्या होने पर आप आहार में अदरक का सेवन बढ़ा सकते हैं। यह आपको छाती में फंसी गैस से राहत दिलाएगा।

4. अजवाइन की चाय (Carom Tea)

अजवाइन के सेवन से आपको छाती में गैस की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। अजवाइन की चाय पाचन के लिए काफी अच्छी मानी गयी है। इसका सेवन चाय के रूप में या गर्म पानी के साथ सीधे चबा कर भी किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now