भूख नहीं लगती, तो अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे-Bhookh Nahi Lagati, To Apnae Yee 8 Gharelu Nuskhe

भूख नहीं लगती, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे(फोटो-SPortskeeda hindi)
भूख नहीं लगती, तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे(फोटो-SPortskeeda hindi)

आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं। लोग अपने कामों में इतना उलझ जाते हैं कि उन्हें खाना तक खाने का समय नहीं मिल पाता है, न ही उन्हें भूख लगती है। खासतौर से गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों की भूख खत्म हो जाती है, गर्मी के मौसम में खाना खाने का बिल्कुल मन नहीं करता है। लेकिन कई बार किसी बीमारी की वजह से भी भूख लगना बंद हो जाती है। भूख न लगना आजकल ज्यादातर लोगों की समस्या हो गई है। लेकिन खाना न खाने की वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि भूख को बढ़ाने के लिए क्या नुस्खा अपनाना चाहिए।

भूख नहीं लगती, तो अपनाएं ये 8 घरेलू नुस्खे

काली मिर्च का करें सेवन

अगर आपको भूख नहीं लगती है तो आपको काली मिर्च (black pepper) का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही भूख भी खुलती है। काली मिर्च पेट में गैस संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए कुछ दिनों तक गुड़ के साथ काली मिर्च का सेवन करना चाहिए।

आंवला है लाभदायक

आंवला (Amla) लिवर और पाचन शक्ति को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी की भी भरपूर मात्र होती है। इसलिए आंवला भूख बढ़ाने में काफी लाभदायक साबित होता है। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच आंवला जूस, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

धनिया है काफी फायदेमंद

हरी सब्जियां तो वैसे ही हमारे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन धनिया (Coriander) का सेवन करने से भूख भी खुलती है। इसके लिए आध कप धनिया पत्ती ले लेना चाहिए, फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लेना चाहिए। इसके बाद इसे छान कर सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।

सौंफ का करें सेवन

सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सौंफ सभी उम्र के लोगों की भूख बढ़ाता है। इसलिए रोजाना खाना खाने के बाद आप आधा चम्मच सौंफ खाना चाहिए। इसके सेवन से भूख भी बढ़ती है, साथ ही खाना भी आसानी से पच जाता है।

त्रिफला चूर्ण का करें सेवन

त्रिफला (triphala) चूर्ण एक आयुर्वेदिक औषधीय हैं, इसका सेवन भूख बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। साथ ही त्रिफला चूर्ण का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है, त्रिफला का सेवन करने से पेट संबंधी कब्ज, गैस जैसी बीमारियां दूर होती है। इसके लिए रोजाना रात में एक गिलास दूध के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

व्यायाम है बेहद जरूरी

व्यायाम (Exercise) करना तो शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। व्यायाम करने से शरीर की ऊर्जा खर्च होती है। जिसके बाद हमारा शरीर ऊर्जा मांगता है और वो खाने से ही मिलती है। जिससे आपको भूख भी लगने लगती है।

कई बार में खाएं खाना

अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो आप थोड़-थोड़ा खाना ही कई बार में खाएं। इससे शरीर में खाना खाने की इच्छा पैदा होगी। ऐसा करने से आपको एकदम पेट भरा हुआ नहीं लगेगा और न ही खाना खाने के बाद थकान महसूस होगी।

खाना खाते वक्त न पिएं पानी

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाना खाते वक्त भूलकर भी पानी न पिएं। इससे खाना सही तरीके से नहीं पच पाता है। हमेशा खाने से एक घंटा पहले और एक घंटा बाद में पानी पीना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।