आलू का रस पीने के 6 फायदे

आलू का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आलू का रस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आलू (Potato) का इस्तेमाल कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आलू के रस (Potato juice) का सेवन किया है। आलू के रस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आलू के रस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि आलू के रस में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, जिंक, फॉस्फोरस, कॉपर, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही आलू का रस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं, तो आइए जानते हैं आलू का रस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

आलू का रस पीने के 6 फायदे- Aalu Ka Ras Pine Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आलू का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

गठिया में फायदेमंद

गठिया (Gout) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है, लेकिन गठिया की शिकायत होने पर अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे गठिया की शिकायत में काफी हद तक आराम मिलता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको आलू के रस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आलू के रस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आप ज्यादा कैलोरिज बर्न कर पाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण बनता है, लेकिन अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) की वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन अगर आप आलू के रस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर आलू के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आलू का रस फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now