आंखों के दर्द को रोकने के घरेलू नुस्खे :  Aankhon Ke Dhard Ko Rokne Ke Gharelu Nuskhe

आंखों के दर्द को रोकने के घरेलू नुस्खे (फोटो - fitindia)
आंखों के दर्द को रोकने के घरेलू नुस्खे (फोटो - fitindia)

आज के समय में लोग अक्सर दिनभर लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल में लगे रहते हैं, जिसकी वजह से बाद में आंखें (Eyes) थक जाती है और यहां तक कि आंखों में दर्द (Eye Pain) भी होने लगता है। वैसे तो कभी-कभी आंखों का दर्द अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कभी-कभी मामला गंभीर भी होता है। कई बार दर्द आंख की सतह पर होता है और कई बार आंख के अंदर। ऐसे में जानते हैं आंखों के दर्द को रोकने के घरेलू नुस्खे।

आंखों के दर्द को रोकने के घरेलू नुस्खे : Aankhon Ke Dhard Ko Rokne Ke Gharelu Nuskhe In Hindi

गुलाब जल - गुलाब जल आंखों के दर्द में बहुत ही राहत देने वाला विकल्प है। गुलाब जल के इस्तेमाल से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है। रोजाना सोने से पहले अगर आंखों में गुलाब जल की एक या दो बूंदें डालें तो लाभ होता है।

खीरा - खीरा आंखों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसका ठंडा प्रभाव आंखों को रिलेक्स करने में सहायक होता है। खीरे की स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने पर आंख बंद कर इसे आंख पर रख दें।

आलू - आंखों के दर्द को दूर करने के लिए आलू की स्लाइस लाभकारी होता है। इससे आंखों को भरपूर आराम मिलता है। इसके अलावा आलू के रस को आंख पर लगाया जा सकता है और इससे भी जलन और दर्द में राहत मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।