आंखों की रोशनी बढ़ाएं, करें ये एक्सरसाइज : Exercise For Improving Eyesight

आंखों की रोशनी बढ़ाएं, करें ये एक्सरसाइज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
आंखों की रोशनी बढ़ाएं, करें ये एक्सरसाइज (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आज के समय में टीवी, मोबाइल, लैपटॉप के सामने रह कर आप अपनी आंखों को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं । बड़ों से लेकर छोटे उम्र के बच्चों तक हर किसी को आंखें कमजोर होने और कम दिखाई देने की समस्या आम है। ऐसे में हम सुझाव देंगे के आप आंखों के लिए कुछ एक्सरसाइज करें ताकि आंखों पर पढ़ने वाला तनाव कम हो सके व आंखों की रौशनी कमज़ोर ना हो। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं की आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों का व्यायाम भी बहुत जरूरी है। इससे आपकी आंखे स्वस्थ रहती है और आंखों पर तनव कम होता है। इस लेख में हमारे द्वारा रिसर्च के बाद यह 6 एक्सरसाइज की सूची बनाई गई है, जो असरदार व करने में आसान है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएं, करें ये एक्सरसाइज : Exercise For Improving Eyesight In Hindi

1. सुबह के समय हरी घास पर चलना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। खास तौर से जब घास पर ओस जमी हो।

2. अपनी आंखों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे करने के साथ ही चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है। इस बात का ध्यान भी रखें की आंखों की जितनी ही क्षमता है उतनी ही गति से इसे घुमाए क्षमता से अधिक नहीं, क्यूंकि इसे आपको हानि भी हो सकती है।

3. यदि आप काम करने के दौरान हर 3 से 4 घंटे में अपनी आंखों को कुछ मिनट के लिए बंद करेंगे तो ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा, जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है। यह प्रक्रिया आपको पूरे दिन कंप्युटर के सामने बैठे होने पर दोहरानी चाहिए।

4. सामने की दीवार पर किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें और इसे धीरे-धीरे अधि‍क समय तक करने का प्रयास करें।

5. अपने अंगूठे को आंखों की सीध में दोनों भौंओं के बीच रखें और कुछ समय तक आंखों को उसी बिंदु पर टिकाए रखें।

6. दीपक की लौ को एकटक निहारने की प्रक्रिया करें, यह प्रक्रिया आंखों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी वृद्धि‍ करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar